आज का पंचांग 21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार :  कार्तिक कृष्ण पक्ष, एकादशी , गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी, गण्ड मूल

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 आज का पंचांग 21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार  

आज रमा एकादशी व्रत
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत व पूजा की जाती है। इस बार ये व्रत 21 अक्टूबर को किया जाएगा। मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और हर संकट दूर हो जाता है। रमा देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है। दीपावली से ठीक पहले आने के कारण इस तिथि का विशेष महत्व है।

21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार का पंचांग  
21 अक्टूबर 2022, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 05:23 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन मघा नक्षत्र दोपहर 12:28 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार  को पहले मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक रहेगा। 

यह भी पढ़ें : अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजन (25 अक्तूबर) पर सूर्यग्रहण की छाया, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाई दूज 26 को
 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें ये उपाय

21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 05:59 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:26 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 21 02:49 रात्रि 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 21 03:12 दोपहर 
तिथि    एकादशी - 05:22 सायं तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र    मघा - 12:28 दोपहर तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी
योग    शुक्ल - 05:48 सायं तक उपरांत ब्रह्म
चन्द्र राशि    सिंह
सूर्य राशि    तुला
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक
अमृत काल    09:53 प्रातः से 11:37 प्रातः तक 

यह भी पढ़ें : दिवाली और सूर्य ग्रहण : एक दिन पहले मनाई जाएगी दिवाली, अगले दिन सूर्य ग्रहण , जानें यूपी के प्रमुख शहरों में कब से लगेगा सूर्य ग्रहण
21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
यम गण्ड - 3:02 सायं  – 4:27 सायं 
कुलिक - 7:55 प्रातः  – 9:20 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:46 प्रातः – 09:32 प्रातः, 12:34 दोपहर – 01:19 दोपहर
वर्ज्यम् - 08:56 रात्रि  – 10:37 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    राहु - 12:28 दोपहर तक उपरांत केतु
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    आकाश - 05:22 सायं तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    दक्षिण-पूर्व
शिववास    कैलाश पर - 05:22 सायं तक उपरांत नंदी पर 


 

Share this story