आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार , कार्तिक कृष्ण पक्ष, चतुर्थी  करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

panchang

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

panchang


आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार  

आज करवा चौथ व्रत
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। शाम को चंद्रमा देखने को बाद ही ये व्रत पूरा होता है। मान्यता है कि ये व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। ये व्रत हिंदुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है जो पति-पत्नी के अमर प्रेम का प्रतीक है।

13 अक्टूबर 2022 गुरुवार का पंचांग  
13 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र शाम 06:41 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंब और रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:39 से 03:06 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

13 अक्टूबर 2022 गुरुवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 05:55 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:33 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 13 07:53 रात्रि 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 14 09:00 प्रातः 
तिथि    चतुर्थी - 03:08 रात्रि , अक्टूबर 14 तक उपरांत पंचमी 
नक्षत्र    कृत्तिका - 06:41 सायं तक उपरांत रोहिणी 
योग    सिद्धि - 01:55 दोपहर तक व्यतीपात
चन्द्र राशि    वृषभ
सूर्य राशि    कन्या 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:50 से 12:36 तक
अमृत काल    04:08 सायं से 05:50 सायं 

यह भी पढ़ें : इस बार करवा चौथ पर कई विशिष्ट संयोग, जानें कब करें व्रत का उद्यापन


13 अक्टूबर 2022 गुरुवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 01:39 से 03:06 तक
यम गण्ड - 6:26 प्रातः – 7:53 प्रातः
कुलिक - 9:19 प्रातः – 10:46 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 10:17 प्रातः – 11:03 प्रातः, 02:54 दोपहर  – 03:41 दोपहर 
वर्ज्यम् - 12:05 दोपहर – 01:49 दोपहर

चंद्रमा का रोहिणी में होना विशेष शुभ
13 अक्टूबर को यानी करवा चौथ पर चंद्रमा स्वराशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र के साथ रहेगा। रोहिणी को चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी कहा जाता है। इस शुभ योग में करवा चौथ पर की जाने वाली चंद्रमा की पूजा बहुत ही खास मानी गई है। चंद्रमा का अपनी सबसे प्रिय पत्नी के साथ होना और इस स्थिति में उसकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाता है।

यह भी पढ़ें : करवाचौथ पर इस बार शुक्र अस्त का प्रभाव, नवविवाहित महिलाएं इस साल व्रत की शुरूआत न करें

Share this story