आज का पंचांग सोमवार 6 जून 2022 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, षष्ठी पढ़ें ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग सोमवार 6 जून 2022  

सोमवार 6 जून 2022 
6 जून 2022, दिन सोमवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। सोमवार को सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल सुबह 07:24 प्रातः से 09:05 प्रातः तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी 
सोमवार चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल, गुरु और शु्क्र मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

सोमवार 6 जून 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रमी संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मघा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 05:07 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:46 सायं 
चन्द्रोदय - 10:41 प्रातः 
चन्द्रास्त - 12:04 रात्रि , जून 07
अभिजीत मुहूर्त - 11:29 दोपहर पूर्व से 12:24 दोपहर
चन्द्र राशि    सिंह
सूर्य राशि    वृषभ

सोमवार 6 जून 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:45 प्रातः  – 12:25 दोपहर
कुलिक - 2:05 दोपहर – 3:46 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 12:52 दोपहर – 01:45 दोपहर और 03:32 दोपहर – 04:25 दोपहर
वर्ज्यम् - 10:54 प्रातः  – 12:35 दोपहर

निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    आकाश - 06:39 प्रातः तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    नन्दी पर - 06:39 प्रातः तक उपरांत भोजन में

आकाश मंडल का दसवां नक्षत्र है मघा
आकाश मंडल में दसवां नक्षत्र है मघा। मघा नक्षत्र से ही माघ मास का नामकरण हुआ है। अंतरिक्ष में मघा नक्षत्र में 6 तारे हैं, जो हंसिया या दरांती सरीखे आकृति का बनता है। मघा शब्द का अर्थ होता है बलवान, महान, शक्तिशाली। यह नक्षत्र सिंह राशि में होता है इसलिए जिन लोगों की सिंह राशि है उनका मघा नक्षत्र हो सकता है। मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग महत्वाकांक्षी होते हैं यानी वे अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की इच्छा रखते हैं। ये लोग जहां भी रहते हैं अपना दबदबा बनाकर रखते हैं। स्वभिमान ही इनका सबसे बड़ा धन होता है और इसके साथ कभी समझौता नहीं करते हैं। 

यह भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जून 2022 जानें कैसे रहेंगे आप के इस हफ्ते के दिन
 

Share this story