आज का पंचांग सोमवार 25 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, द्वादशी , कामिका एकादशी पारण, द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत, प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग

panchang

सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे।

सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग सोमवार 25 जुलाई 2022  

आज करें सोम प्रदोष व्रत
25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है और इस दिन त्रयोदशी तिथि होने से सोम प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। सावन में सोम प्रदोष का संयोग बहुत ही कम बार बनता है। इसके अलावा इस दिन शश, हंस, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। इस दिन भगवान शिव की पूजा शाम को प्रदोष काल में की जाती है। इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहते हैं।

25 जुलाई का पंचांग  
25 जुलाई 2022, दिन सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर लगभग 04.15 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन धुव्र नाम का शुभ और व्याघात नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। इस दिन राहुकाल सुबह  07:36 से 9:15 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

25 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 05:22 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:47 सायं 
चन्द्रोदय - जुलाई  25 2:44 रात्रि 
चन्द्रास्त - जुलाई 25 4:48 सायं 
तिथि    द्वादशी - 04:15 सायं तक उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र    मॄगशिरा - 01:06 रात्रि , जुलाई 26 तक उपरांत आर्द्रा
अभिजित मुहूर्त    11:38 दोपहर पूर्व से 12:31 दोपहर
विजय मुहूर्त    02:19 दोपहर से 03:12 दोपहर
अमृत काल    03:10 दोपहर से 04:58 दोपहर
सर्वार्थ सिद्धि योग    05:22 प्रातः  से 01:06 रात्रि , जुलाई 26
अमृत सिद्धि योग    05:22 प्रातः से 01:06 रात्रि , जुलाई 26


25 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह  07:36 से 9:15 तक
यम गण्ड - 10:54 प्रातः  – 12:33 दोपहर 
कुलिक - 2:12 दोपहर – 3:50 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 12:59 दोपहर – 01:52 दोपहर और 03:37 दोपहर – 04:30 सायं 
वर्ज्यम् - 10:34 प्रातः  – 12:22 दोपहर

निवास और शूल
होमाहुति    केतु
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पाताल - 04:15 सायं तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    दक्षिण - 11:33 दोपहर पूर्व तक उपरांत पश्चिम - 11:33 दोपहर पूर्व से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    नन्दी पर - 04:15 सायं तक उपरांत भोजन में

सिद्धि योग 
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से इक्कीसवें योग का नाम सिद्धि है। वार, नक्षत्र और तिथि के बीच आपसी तालमेल होने पर सिद्धि योग का निर्माण होता है। उदाहरण स्वरूप सोमवार के दिन अगर नवमी अथवा दशमी तिथि हो एवं रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, श्रवण और शतभिषा में से कोई नक्षत्र हो तो सिद्धि योग बनता है। ये बहुत ही शुभ योग है। इस योग में किए गए सभी कामों में सफलता जरूर मिलती है।

 
यह भी पढ़ें :  साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जुलाई 2022 : कैसा रहेगा आप का यह वीक जानने के लिए पढ़ें अपना भविष्यफल

Share this story