आज का पंचांग सोमवार 18 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, पञ्चमी  प्रथम श्रावण सोमवार व्रत, पञ्चक, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 

आज का पंचांग सोमवार 18 जुलाई 2022  
 
सावन का प्रथम सोमवार
आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। धर्म ग्रंथों  में श्रावण मास और इसमें आने वाले सभी सोमवार को बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि ये महीना और दिन दोनों ही भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दिन मंदिरों में शिव मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और साज-सज्जा भी। इस दिन भक्तों का तांता भी मंदिरों में लगा रहता है। शुभ फल पाने और परेशानियों से मुक्ति के लिए श्रावण सोमवार को व्रत भी रखा जाता है। 

सोमवार 18 जुलाई 2022 का पंचांग  
18 जुलाई 2022, दिन सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह लगभग 9 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय 
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो शाम को 6 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन शोभन नाम का एक शुभ योग भी रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 07:34 से 09:14 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
सोमवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

सोमवार 18 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय -  05:18 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:50 रात्रि 
चन्द्रोदय - जुलाई 10:34 रात्रि 
चन्द्रास्त - जुलाई 19 09:56 प्रातः 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:59 तक
विजय मुहूर्त    02:19 दोपहर से 03:14 दोपहर
रवि योग    12:24 दोपहर से 05:19 प्रातः , जुलाई 19
चन्द्र राशि    कुम्भ - 06:34 प्रातः  तक उपरांत मीन
सूर्य राशि    कर्क

सोमवार 18 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:53 प्रातः  – 12:33 दोपहर 
कुलिक - 2:12 दोपहर – 3:52 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 12:59 दोपहर – 01:52 दोपहर, 03:38 दोपहर – 04:31 प्रातः 
वर्ज्यम् - 09:55 रात्रि  – 11:30 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    गुरु
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी
नक्षत्र शूल    दक्षिण - 12:24 रात्रि तक
चन्द्र वास    पश्चिम - 06:34 प्रातः तक उपरांत उत्तर - 06:34 प्रातः से पूर्ण रात्रि तक
शिववास    नन्दी पर - 08:54 प्रातः तक उपरांत भोजन में


हर्षण योग  
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से चौदहवें योग का नाम हर्षण है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग तो बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी भाग्यशाली कहा जाता है। जो व्यक्ति इस योग में जन्म लेते हैं वे अनेक विद्याओं के ज्ञाता होते हैं। इस योग में जन्मे लोग शास्त्रों में पारंगत होते हैं। ये अपने फैसले पर अडिग रहने वाले होते हैं। उन्हें हर तरह की सुख-सुविधा मिलती है।

 

ये भी पढ़ें : आज का राशिफल सोमवार 18 जुलाई 2022 मेष राशि नकारात्मक बातें रिश्ते को खराब कर सकती हैं मकर राशि नकारात्मक विचार मनोबल को कम कर सकते हैं

Share this story