आज का पंचांग सोमवार 11 जुलाई 2022 आषाढ़ शुक्ल पक्ष, द्वादशी देवशयनी एकादशी पारण, सोम प्रदोष , विजया पार्वती और वासुदेव द्वादशी व्रत

11 जुलाई 2022, दिन सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन विजया पार्वती और सोम प्रदोष व्रत किए जाएंगे।
इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
सोमवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
इस दिन राहुकाल सुबह 07:32 से 09:12 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग सोमवार 11 जुलाई 2022
प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार 11 जुलाई को सोमवार और त्रयोदशी तिथि के योग से सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। इस दिन वासुदेव द्वादशी और विजया पार्वती का व्रत भी किया जाएगा। इस तरह एक ही दिन में 3 व्रत-पर्वों का योग बन रहा है जो बहुत ही शुभ है।
सोमवार 11 जुलाई 2022
11 जुलाई 2022, दिन सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन विजया पार्वती और सोम प्रदोष व्रत किए जाएंगे। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 07:32 से 09:12 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
सोमवार 11 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 05:15 प्रातः
सूर्यास्त - 06:52 सायं
चन्द्रोदय - 04:30 सायं
चन्द्रास्त - 03:14 रात्रि , जुलाई 12
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 दोपहर – 12:58 दोपहर
चन्द्र राशि वृश्चिक - 05:15 प्रातः , जुलाई 12 तक उपरांत धनु
सूर्य राशि मिथुन
विजय मुहूर्त 02:20 दोपहर से 03:14 दोपहर
अमृत काल 09:24 रात्रि से 10:50 रात्रि
सर्वार्थ सिद्धि योग 05:15 प्रातः से 07:50 प्रातः
सोमवार 11 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 07:32 से 09:12 तक
यम गण्ड - 10:52 प्रातः – 12:32 दोपहर
कुलिक - 2:12 दोपहर – 3:52 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 12:58 दोपहर – 01:52 दोपहर और 03:38 दोपहर – 04:32 सायं
वर्ज्यम् - 12:57 रात्रि – 02:21 रात्रि
निवास और शूल
होमाहुति शनि - 05:15 प्रातः , जुलाई 12 तक उपरांत चन्द्र
दिशा शूल पूर्व
नक्षत्र शूल पूर्व - 07:50 प्रातः से 05:15 प्रातः , जुलाई 12 तक
अग्निवास पृथ्वी
चन्द्र वास उत्तर - 05:15 प्रातः , जुलाई 12 तक उपरांत पूर्व - 05:15 प्रातः , जुलाई 12 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास उत्तर-पश्चिम
शिववास कैलाश पर - 11:13 दोपहर पूर्व तक उपरांत नंदी पर
सुकर्मा योग
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से सातवें योग का नाम सुकर्मा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस योग में जिन लोगों का जन्म होता है वे अच्छे कर्मों वाले होते हैं अर्थात ये धर्म कर्म में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये सभी के प्रति स्नेह और प्रेम रखते हैं। ये गुणवान और लोगों के मध्य आदर के पात्र होते हैं। ये हर प्रकार के ऐश्वर्य का भोग करने वाले होते हैं।
टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
यह भी पढ़ें : जनेऊ ‘यज्ञोपवीत’ क्या है और इसकी क्या महत्वता है?