आज का पंचांग सोमवार 01 अगस्त 2022 श्रावण शुक्ल पक्ष, चतुर्थी , तृतीय श्रावण सोमवार व्रत, विनायक चतुर्थी, भद्रा, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग सोमवार 01 अगस्त 2022  

आज करें दूर्वा गणपति व्रत
प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा की जाती है। श्रावण शुक्ल चतुर्थी का दूर्वा गणपति का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 1 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्तम व्रत रखा जाता है और शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही व्रत पूर्ण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दूर्वा गणपति का व्रत करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये व्रत मुख्य रूप से महिलाएं करती हैं।

सोमवार 01 अगस्त 2022 का पंचांग 
1 अगस्त 2022, दिन सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन दूर्वा गणपति का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम को लगभग 4 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:39 से 9:17 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा और बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, राहु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।

सोमवार 01 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि 
सूर्योदय - 05:25 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:43 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त 01 08:20 प्रातः 
चन्द्रास्त - अगस्त 01 09:12 रात्रि
तिथि    चतुर्थी - 05:13 प्रातः , अगस्त 02 तक उपरांत पञ्चमी 
नक्षत्र    पूर्वाफाल्गुनी - 04:06 सायं तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र राशि    सिंह - 10:29 रात्रि तक उपरांत कन्या
सूर्य राशि    कर्क
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 दोपहर  – 12:59 दोपहर 
विजय मुहूर्त    02:17 दोपहर  से 03:10 दोपहर 
अमृत काल    09:14 प्रातः से 10:57 प्रातः 


सोमवार 01 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 7:39 से 9:17 तक
यम गण्ड - 10:55 प्रातः – 12:33 दोपहर
कुलिक - 2:11 दोपहर – 3:49 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 12:59 दोपहर – 01:51 दोपहर और 03:36 दोपहर – 04:28 दोपहर
वर्ज्यम् - 11:43 रात्रि  – 01:24 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी
नक्षत्र शूल    उत्तर - 04:06 सायं से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास    पूर्व - 10:29 दोपहर तक उपरांत दक्षिण - 10:29 रात्रि से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    मृत्यु - 04:48 सायं से 10:29 रात्रि तक उपरांत पाताल - 10:29 रात्रि  से 05:13 प्रातः , अगस्त 02 तक
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    क्रीड़ा में - 05:13 प्रातः , अगस्त 02 तक उपरांत कैलाश पर


सौर मंडल का केंद्र है सूर्य
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है। सौर मंडल में यह केन्द्र में स्थित है। जन्म कुंडली के अध्ययन में सूर्य की अहम भूमिका होती है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष में सूर्य को पिता का प्रतिनिधित्व भी माना जाता है। सूर्य प्रभावी हो तो व्यक्ति अपने जीवन में यश प्राप्त करता है। ज्योतिष में सूर्य सिंह राशि का स्वामी माना गया है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला सूर्य की नीच राशि मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : सावन 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान   

Share this story