आज का पंचांग शुक्रवार 5 अगस्त 2022 श्रावण शुक्ल पक्ष, अष्टमी , मासिक दुर्गाष्टमी, भद्रा

panchang

शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

  
आज का पंचांग  शुक्रवार 5 अगस्त 2022  

शुक्रवार 5 अगस्त 2022 का पंचांग 
5 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो शाम 06:30 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से गद और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

 यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन भद्रा में नहीं होगा : जानिए कब बंधे राखी 11 या 12 अगस्त को, पढ़ें भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती राखी ?

शुक्रवार 5 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- विष्टि और बव 
सूर्योदय - 05:27 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:41सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त  05 12:04 दोपहर 
चन्द्रास्त - अगस्त 05 11:26 रात्रि 
तिथि    अष्टमी - 03:56 रात्रि , अगस्त 06 तक उपरांत नवमी
नक्षत्र    स्वाती - 06:37 सायं तक उपरांत विशाखा
योग    शुभ - 02:53 दोपहर तक उपरांत शुक्ल
चन्द्र राशि    तुला
सूर्य राशि    कर्क
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 दोपहर – 12:59 दोपहर
विजय मुहूर्त    02:16 दोपहर से 03:09 दोपहर
अमृत काल    09:53 प्रातः  से 11:29 प्रातः 

यह भी पढ़ें : सावन के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी इस दिन रवि और पद्म नाम के 2 शुभ योग भी जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें


शुक्रवार 5 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक
यम गण्ड - 3:47 दोपहर – 5:25 सायं 
कुलिक - 7:40 प्रातः  – 9:17 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:39 प्रातः – 09:31 प्रातः और 12:58 दोपहर – 01:50 दोपहर
वर्ज्यम् - 12:03 रात्रि  – 01:35 रात्रि 

 

निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    पृथ्वी
चन्द्र वास    पश्चिम
राहु वास    दक्षिण-पूर्व
भद्रावास    पाताल - 04:36 सायं तक
शिववास    श्मशान में - 03:56 प्रातः , अगस्त 06 तक उपरांत गौरी के साथ

 

बृहस्पति को कहते हैं गुरु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। बृहस्पति भी इनमें से एक है। इसे गुरु ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। ये ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद का स्वामी है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसने अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसा व्यक्ति या तो शिक्षा के क्षेत्र में या धर्म के क्षेत्र में नाम कमाता है।

 
यह भी पढ़ें : 7 अगस्त को शुक्र ग्रह राशि बदलेगा : कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

Share this story