आज का पंचांग शुक्रवार 26 अगस्त 2022 भाद्रपद कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी,  पिठोरी अमावस्या, श्राद्ध अमावस्या आज, चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
 आज का पंचांग शुक्रवार 26 अगस्त 2022


श्राद्ध अमावस्या आज
इस बार भाद्रपद मास में 2 अमावस्या का योग बन रहा है। पहले दिन 26 अगस्त, शुक्रवार को श्राद्ध अमावस्या और दूसरे दिन 27 अगस्त, शनिवार को कुशग्रहणी अमावस्या रहेगी। 26 अगस्त को पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन अमावस्या तिथि का आरंभ दोपहर 12 बजे बाद होगा, इसलिए इसके बाद ही पितरों के निमित्त दान, पूजा आदि करें।

शुक्रवार 26 अगस्त 2022 का पंचांग  
26 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:24 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन श्राद्ध अमावस्या रहेगी। शुक्रवार को सूर्योदय आश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो शाम 06:33 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:54 से 12:28 तक रहेगा।
   
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार की सुबह चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां सूर्य पहले से ही स्थित है। इस दिन बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

शुक्रवार 26 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 05:36 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:23 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त 26 05:20 प्रातः 
चन्द्रास्त - अगस्त  26 06:07 सायं 
तिथि    चतुर्दशी - 12:23 दोपहर तक उपरांत अमावस्या
नक्षत्र    अश्लेशा - 06:33 सायं तक उपरांत मघा
योग    परिघ - 02:12 रात्रि , अगस्त 27 तक उपरांत शिव
चन्द्र राशि    कर्क - 06:33 सायं तक उपरांत सिंह
सूर्य राशि    सिंह
विजय मुहूर्त    02:07 दोपहर से 02:59 दोपहर
अमृत काल    04:48 सायं से 06:33 सायं 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:03 से 12:53 तक 

शुक्रवार 26 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:54 से 12:28 तक
यम गण्ड - 3:37 दोपहर  – 5:12 सायं 
कुलिक - 7:45 प्रातः  – 9:19 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:42 प्रातः – 09:32 प्रातः और 12:53 दोपहर  – 01:44 दोपहर 
वर्ज्यम् - 07:29 प्रातः  – 09:13 प्रातः 

निवास और शूल
होमाहुति    केतु - 06:33 सायं तक उपरांत सूर्य
दिशा शूल    पश्चिम
चन्द्र वास    उत्तर - 06:33 सायं तक उपरांत पूर्व - 06:33 सायं से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    पृथ्वी - 12:23 दोपहर तक उपरांत आकाश
राहु वास    दक्षिण-पूर्व
शिववास    श्मशान में - 12:23 दोपहर तक उपरांत गौरी के साथ 


हिंदू वर्ष का छठा महीना है भाद्रपद
पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का छठा महीना भाद्रपद है। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा उत्तरा या पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम भाद्रपद रखा गया है। इसे भादौ और भादवा भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में इस मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी के अलावा अनंत चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाता है। साथ ही इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि से श्राद्ध पक्ष का आरंभ होता है। 


यह भी पढ़ें : 27 अगस्त, शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पर 14 साल बाद भादौ में दो शुभ योग, पितृ और शनि दोष से मुक्ति के लिए खास है ये दिन  

Share this story