आज का पंचांग शुक्रवार 24 जून 2022 आषाढ़ कृष्ण पक्ष, एकादशी  योगिनी एकादशी, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 

आज का पंचांग शुक्रवार 24 जून 2022  

 

आज किया जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत
आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे योगिनी एकादशी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण के मुताबिक इस दिन व्रत या उपवास करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही कई यज्ञों को करने का फल भी मिलता है। इस व्रत का महत्व स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था। मान्यता है कि इस व्रत का फल 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के पुण्य के बराबर है। 

शुक्रवार 24 जून का पंचांग 
24 जून 2022, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा। राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शुक्रवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

शुक्रवार 24 जून 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 05:09 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:52 सायं 
चन्द्रोदय - 2:10 रात्रि 
चन्द्रास्त - 3:17 प्रातः  
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.02 से 12.56
चन्द्र राशि    मेष
सूर्य राशि    मिथुन

शुक्रवार 24 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:29 तक
यम गण्ड - 3:50 दोपहर – 5:31 दोपहर
कुलिक - 7:27 प्रातः  – 9:07 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:27 प्रातः  – 09:21 प्रातः  और 12:56 दोपहर – 01:49 दोपहर
वर्ज्यम् - 06:36 सायं  – 08:21 रात्रि 

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल शुक्रवार 24 जून 2022 वृश्चिक राशि सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी मकर राशि ब्लड प्रेशर और डायबिटिज से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं

निवास और शूल
होमाहुति    राहु
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    आकाश - 11:12 रात्रि तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    दक्षिण-पूर्व
शिववास    कैलाश पर - 11:12 रात्रि तक उपरांत नन्दी पर

बव करण में कर सकते हैं शुभ काम 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक तिथि में दो करण होते हैं ये तिथि का आधा हिस्सा होते हैं। इनकी संख्या 11 होती है। इनके नाम इस प्रकार हैं-  बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि (भद्रा), शकुनि, चतुष्पद, नाग और किस्तुघन। इनमें से प्रारम्भ के 7 करण चर प्रकृति के हैं और बाकी के स्थिर है। वे एक चन्द्र माह में एक-एक बार आते है। पहला करण है बव। ये एक शुभ करण है, इसमें सगाई, विवाह, गृह निर्माण, गृह प्रवेश आदि शुभ काम किए जा सकते हैं। यात्रा आरंभ करने के लिए भी ये कारण विशेष शुभ माना जाता है।

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

यह भी पढ़ें :   

Share this story