आज का पंचांग शुक्रवार 08 जुलाई 2022 आषाढ़ शुक्ल पक्ष, नवमी  रवि योग

panchang

8 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है।

इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.13 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र आरंभ हो जाएग। शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं।

इस दिन राहुकाल सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग शुक्रवार 08 जुलाई 2022  

आज गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन
आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि  है। ये गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं। इनकी दाहिनी ओर की पहली भुजा में गदा और दूसरी भुजा में चक्र है। बांई ओर की भुजाओं में कमल और शंख है। देवता, असुर, गंधर्व, किन्नर और मनुष्य सभी इनकी पूजा करते हैं। संसार की हर सिद्धि मां सिद्धिदात्री की आराधना से प्राप्त की जा सकती हैं। आज भड़ली नवमी भी है जो एक अबुझ मुहूर्त है।

शुक्रवार 08 जुलाई 2022 का पंचांग  
8 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.13 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र आरंभ हो जाएग। शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

शुक्रवार 08 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 05:14 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:52 सायं 
चन्द्रोदय - 01:12 दोपहर 
चन्द्रास्त - 12:50 रात्रि , जुलाई 09
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 दोपहर – 12:58 दोपहर
विजय मुहूर्त    02:19 दोपहर से 03:14 दोपहर
अमृत काल    05:51 प्रातः से 07:27 प्रातः 
चन्द्र राशि    तुला
सूर्य राशि    मिथुन

शुक्रवार 08 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक
यम गण्ड - 3:52 दोपहर – 5:32 सायं 
कुलिक - 7:31 प्रातः  – 9:11 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:31 प्रातः  – 09:25 प्रातः  और 12:58 दोपहर – 01:52 दोपहर
वर्ज्यम् - 05:38 सायं  – 07:11 सायं 

शुभ योग है सौभाग्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग जिन 5 अंगों से मिलकर बनता है, उनमें से योग भी एक है। योग 27 बताए गए हैं, इनमें चौथा योग है सौभाग्य। इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर इस योग के नाम का पूरा असर रहता है। इनमें हर प्रकार के गुण भरे होते हैं। ये जहां भी होते हैं अपने गुणों के लिए प्रशांसित होते हैं। इस योग के लोग विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति विशेष लगाव रखते हैं, सुन्दर स्त्री और पुरूष इनके मन को आकर्षित करते हैं।
 
यह भी पढ़ें  : आज का राशिफल शुक्रवार 08 जुलाई 2022 कर्क राशि अपनी नकारात्मक आदतों में सुधार करें तुला राशि अहंकार की भावना को अपने स्वभाव में न आने दें

Share this story