आज का पंचांग 3 दिसंबर 2022 शनिवार : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, एकादशी , गीता जयन्ती, मोक्षदा एकादशी, भद्रा, पञ्चक, गण्ड मूल, रवि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 3 दिसंबर 2022 शनिवार
मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, अगहन शुक्ल एकादशी पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इसी तिथि पर गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 3 दिसंबर, शनिवार को है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मंदिरों में विशेष आयोजन भी किए जाते हैं। इस दिन व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।
3 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 December 2022)
3 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से प्रजापति (धाता) नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 09:36 से 10:56 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा और वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा और गुरु मीन राशि में, सूर्य और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
3 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रेवती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 06:28 ए एम
सूर्यास्त - 05:08 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 03 02:03 पी एम
चन्द्रास्त - दिसंबर 04 02:46 ए एम, दिसम्बर 04
तिथि एकादशी - 05:34 ए एम, दिसम्बर 04 तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र रेवती - 06:16 ए एम, दिसम्बर 04 तक उपरांत अश्विनी
योग व्यतीपात - 04:35 ए एम, दिसम्बर 04 तक उपरांत वरीयान्
करण वणिज - 05:33 पी एम तक उपरांत विष्टि - 05:34 ए एम, दिसम्बर 04 तक
चन्द्र राशि मीन - 06:16 ए एम, दिसम्बर 04 तक उपरांत मेष
सूर्य राशि वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम – 12:37 पी एम
रवि योग 07:04 ए एम से 06:16 ए एम, दिसम्बर 04
3 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:36 से 10:56 तक
यम गण्ड - 1:36 पी एम – 2:56 पी एम
कुलिक - 6:56 ए एम – 8:16 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:22 ए एम – 09:04 ए एम
वर्ज्यम् - 03:05 ए एम – 04:45 ए एम
भद्रा 05:33 पी एम से 05:34 ए एम, दिसम्बर 04
पञ्चक 06:28 ए एम से 06:16 ए एम, दिसम्बर 04
निवास और शूल
होमाहुति शनि
दिशा शूल पूर्व
अग्निवास पृथ्वी
चन्द्र वास उत्तर - 06:16 ए एम, दिसम्बर 04 तक उपरांत पूर्व - 06:16 ए एम, दिसम्बर 04 से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास मृत्यु - 05:33 पी एम से 05:34 ए एम, दिसम्बर 04 तक
राहु वास पूर्व
शिववास क्रीड़ा में - 05:34 ए एम, दिसम्बर 04 तक उपरांत कैलाश पर