आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2022 रविवार , आश्विन शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा,  कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयन्ती, आश्विन पूर्णिमा व्रत,  भद्रा, पञ्चक

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

 panchang

 
आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2022 रविवार  

आज मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा उत्सव
आज आश्विन मास की पूर्णिमा है। इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। ये तिथि बहुत ही खास है। मान्यता के अनुसार इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं। देवी लक्ष्मी पूछती हैं को जागृति यानी कौन जाग रहा है? इसलिए इस उत्सव को कोजागरी भी कहते हैं। शरद पूर्णिमा की रात खीर को चंद्रमा की किरणों में रखकर बाद में उसे खाने से कई फायदे होते हैं, ऐसी मान्यता भी प्रचलित है। 

9 अक्टूबर 2022 रविवार का पंचांग 
9 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को आश्विन मास की पूर्णिमा रहेगी। इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 4.30 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सुस्थिर और रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग भी इस दिन रहेगा।  इस दिन राहुकाल शाम 04:35 से 06:03 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

9 अक्टूबर 2022 रविवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 05:53 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:37 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 09 05:28 सायं 
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं
तिथि    पूर्णिमा - 02:24 रात्रि  अक्टूबर 10 तक उपरांत प्रतिपदा 
नक्षत्र    उत्तर भाद्रपद - 04:21 सायं तक उपरांत रेवती
योग    ध्रुव - 06:37 सायं तक उपरांत व्याघात
चन्द्र राशि    मीन
सूर्य राशि    कन्या      
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 तक 
सर्वार्थ सिद्धि योग    05:53 प्रातः  से 04:21 सायं 


9 अक्टूबर 2022 रविवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल शाम 04:35 से 06:03 तक
यम गण्ड - 12:14 दोपहर  – 1:41  दोपहर 
कुलिक - 3:08  दोपहर  – 4:35 सायं 
दुर्मुहूर्त - 04:29 सायं – 05:16सायं
वर्ज्यम् - 04:11 प्रातः – 05:46 प्रातः

निवास और शूल
होमाहुति    चन्द्र
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    आकाश - 02:24 रात्रि , अक्टूबर 10 तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    उत्तर
राहु वास    उत्तर
भद्रावास    मृत्यु - 02:59 दोपहर  तक
शिववास    श्मशान में - 02:24 रात्रि , अक्टूबर 10 तक     उपरांत गौरी के साथ

 

यह भी पढ़ें :  कब है शरद पूर्णिमा, क्यों विशेष है ये तिथि? जानें शुभ मुहूर्त , शुभ योग, शरद पूर्णिमा की कथा

Share this story