आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2022 गुरुवार, आश्विन शुक्ल पक्ष, एकादशी,  पापांकुशा एकादशी, पद्मनाभ द्वादशी, भद्रा, पञ्चक

panchang
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2022 गुरुवार 

आज पापांकुश एकादशी का व्रत
इस बार 6 अक्टूबर, गुरुवार को पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। उसके अनुसार, जो भी व्यक्ति ये व्रत करता है, उसके जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भगवान विष्णु को प्रिय हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की पूजा की जाती है।

6 अक्टूबर 2022 गुरुवार का पंचांग  
6 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 09.40 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शूल और गंड नाम के योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 01:42 से 03:10 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

6 अक्टूबर 2022 गुरुवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 05:52 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:40 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 06 03:40 सायं 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 07 03:04 प्रातः 
तिथि    एकादशी - 09:40 प्रातः तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र    धनिष्ठा - 07:42 रात्रि तक उपरांत शतभिषा
योग    शूल - 02:21 रात्रि , अक्टूबर 07 तक उपरांत गण्ड
चन्द्र राशि    मकर - 08:28 प्रातः तक उपरांत कुम्भ
सूर्य राशि    कन्या
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से 12:38 तक 
अमृत काल  09:58 प्रातः  से 11:28दोपहर पूर्व तक 


6 अक्टूबर 2022 गुरुवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 01:42 से 03:10 तक
यम गण्ड - 6:23 प्रातः  – 7:51 प्रातः 
कुलिक - 9:19 प्रातः  – 10:47 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 10:18 प्रातः – 11:04 प्रातः, 02:58 दोपहर  – 03:45 दोपहर 
वर्ज्यम् - 02:28 रात्रि  – 03:59 रात्रि 
भद्रा    05:52 प्रातः  से 09:40 प्रातः 
पञ्चक  08:28 प्रातः  से 05:52 प्रातः , अक्टूबर 07

निवास और शूल
होमाहुति    शनि
दिशा शूल    दक्षिण
अग्निवास    आकाश - 09:40 प्रातः तक उपरांत पाताल
राहु वास    दक्षिण
चन्द्र वास    दक्षिण - 08:28 प्रातः तक उपरांत पश्चिम - 08:28 प्रातः से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    पाताल - 08:28 प्रातः तक उपरांत मृत्यु - 08:28 प्रातः  से 09:40 प्रातः  तक
शिववास    क्रीड़ा में - 09:40 प्रातः तक उपरांत कैलाश पर      

 

Share this story