आज का पंचांग 5 दिसंबर 2022 सोमवार : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी , प्रदोष व्रत, गण्ड मूल

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 5 दिसंबर 2022 सोमवार
सोम प्रदोष व्रत आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 5 दिसंबर, सोमवार को है। सोमवार को प्रदोष तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। ये साल 2022 का अंतिम सोम प्रदोष रहेगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है और व्रत भी किया जाता है। पुराणों में सोम प्रदोष का विशेष महत्व बताया गया है।
5 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 December 2022)
5 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 08:17 से 09:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध पहले से ही स्थित है। शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा और राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
5 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- भरणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 06:29 ए एम
सूर्यास्त - 05:08 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 03:09 पी एम
चन्द्रास्त - दिसंबर 04:39 ए एम, दिसम्बर 06
तिथि त्रयोदशी - पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र अश्विनी - 07:15 ए एम तक उपरांत भरणी
योग परिघ - 03:08 ए एम, दिसम्बर 06 तक उपरांत शिव
करण कौलव - 06:19 पी एम तक उपरांत तैतिल - पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र राशि मेष
सूर्य राशि वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 ए एम – 12:38 पी एम
अमृत काल 03:34 ए एम, दिसम्बर 06 से 05:15 ए एम, दिसम्बर 06
5 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल शाम 08:17 से 09:37 तक
यम गण्ड - 10:57 ए एम – 12:17 पी एम
कुलिक - 1:37 पी एम – 2:57 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:38 पी एम – 01:21 पी एम और 02:46 पी एम – 03:28 पी एम
वर्ज्यम् - 05:24 पी एम – 07:06 पी एम
निवास और शूल
होमाहुति शनि
दिशा शूल पूर्व
अग्निवास पृथ्वी
चन्द्र वास पूर्व
राहु वास उत्तर-पश्चिम
शिववास नन्दी पर