आज का पंचांग 4 जनवरी 2023 बुधवार : पौष शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी , रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 4 जनवरी 2023 बुधवार
आज बुध प्रदोष व्रत
प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार 4 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी दिन भर रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत में मुख्य रूप से भगवान शिव की आराधना की जाती है। दिन भर व्रत रखकर शाम को पूजा करने का विधान है। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 Januray 2023)
4 जनवरी 2023, दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शाम 06:48 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा शुक्ल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
4 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- कौलव और तैतिल
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
सूर्योदय - 06:44 ए एम
सूर्यास्त - 05:21 पी एम
चन्द्रोदय - जनवरी 04 03:07 पी एम
चन्द्रास्त - जनवरी 05 05:23 ए एम, जनवरी 05
तिथि त्रयोदशी - 12:00 ए एम, जनवरी 05 तक उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र रोहिणी - 06:49 पी एम तक उपरांत मॄगशिरा
योग शुभ - 07:07 ए एम तक उपरांत शुक्ल
करण कौलव - 10:59 ए एम तक उपरांत तैतिल - 12:00 ए एम, जनवरी 05 तक
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि धनु
सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन
रवि योग 06:49 पी एम से 06:45 ए एम, जनवरी 05
4 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:32 ए एम – 9:52 ए एम
कुलिक - 11:11 ए एम – 12:31 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:10 पी एम – 12:52 पी एम
वर्ज्यम् - 01:01 ए एम – 02:48 ए एम
निवास और शूल
होमाहुति शनि - 06:49 पी एम तक उपरांत चन्द्र
दिशा शूल उत्तर
नक्षत्र शूल पश्चिम - 06:49 पी एम तक उपरांत
अग्निवास पाताल - 12:00 ए एम, जनवरी 05 तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास दक्षिण
राहु वास दक्षिण-पश्चिम
शिववास नन्दी पर - 12:00 ए एम, जनवरी 05 तक उपरांत भोजन में
वार्षिक राशिफल 2023 सिंह राशिफल: धन -सम्मान, सिंह राशि वालों को साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?
वार्षिक राशिफल 2023 मेष राशिफल : कैसा रहेगा साल 2023, फायदा होगा या नुकसान ?
वार्षिक राशिफल कुंभ राशि 2023 : कैसा रहेगा साल 2023, नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा?
वार्षिक राशिफल मिथुन राशि 2023 : कैसा रहेगा साल शनि-सेहत और परिवार , जानें क्या-क्या मिलेगा आपको?
वार्षिक राशिफल कर्क राशि 2023 : कैसा रहेगा साल खर्च और चुनौतियां , जानें क्या-क्या मिलेगा आपको?
वार्षिक राशिफल 2023: मेहनत-सफलता और तरक्की, कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का साल 2023
वार्षिक राशिफल 2023: निगेटिविटी-पार्टनरशिप और ट्रांसफर, कैसा रहेगा साल 2023 मकर राशि वालों के लिए?