आज का पंचांग 30 नवंबर 2022, बुधवार :  मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, सप्तमी,  मासिक दुर्गाष्टमी, भद्रा, पञ्चक, रवि योग

panchang

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

 panchang


आज का पंचांग 30 नवंबर 2022, बुधवार  

आज नंदा सप्तमी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नंदा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 नवंबर, बुधवार को है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है और दान आदि कार्य भी किए जाते हैं। मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य की पूजा से हर तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है।


30 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 November 2022)
30 नवंबर 2022, दिन बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 30 नवंबर, बुधवार की सुबह 08:58 तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन नंदा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 07.11 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। साथ ही व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं।  राहुकाल दोपहर 12:15 से 01:35 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।


30 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 06:26 ए एम
सूर्यास्त - 05:07 पी एम
चन्द्रोदय - नवंबर 30 12:20 पी एम
चन्द्रास्त - दिसंबर  01 11:52 पी एम
तिथि    सप्तमी - 08:58 ए एम तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र    धनिष्ठा - 07:11 ए एम तक उपरांत शतभिषा - 06:12 ए एम, दिसम्बर 01 तक
योग    व्याघात - 12:02 पी एम तक उपरांत हर्षण
करण    वणिज - 08:58 ए एम तक उपरांत विष्टि - 08:06 पी एम तक
चन्द्र राशि    कुम्भ
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है 
रवि योग    06:12 ए एम, दिसम्बर 01 से 06:26 ए एम, दिसम्बर 01


30 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:15 से 01:35 तक
यम गण्ड - 8:14 ए एम – 9:34 ए एम
कुलिक - 10:55 ए एम – 12:15 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:54 ए एम – 12:36 पी एम
वर्ज्यम् - 12:29 पी एम – 02:03 पी एम
पञ्चक    पूरे दिन


निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पृथ्वी - 08:58 ए एम तक उपरांत आकाश
नक्षत्र शूल    दक्षिण - 06:12 ए एम, दिसम्बर 01 से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास    पश्चिम
राहु वास    दक्षिण-पश्चिम
शिववास    भोजन में - 08:58 ए एम तक श्मशान में

Share this story