आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2022 शनिवार  :  कार्तिक शुक्ल पक्ष, चतुर्थी ,  लाभ पञ्चमी, भद्रा,गण्ड मूल, रवि योग

panchang

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 


आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2022 शनिवार 

 

29 अक्टूबर 2022 शनिवार का पंचांग  
29 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08:13 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। ये छठ पूजा का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन खरना क परंपरा की जाएगी। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 09.05 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:22 से 10:46 तक रहेगा।


 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

 

29 अक्टूबर 2022 शनिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 06:04 AM
सूर्यास्त - 05:19 PM
चन्द्रोदय - अक्टूबर 29 10:00 प्रातः 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 29 08:34 सायं 
तिथि    चतुर्थी - 08:13 प्रातः तक उपरांत पञ्चमी - 05:49 प्रातः , अक्टूबर 30 तक उपरांत षष्ठी
नक्षत्र    ज्येष्ठा - 09:06 प्रातः तक उपरांत मूल
योग    अतिगण्ड - 10:23 रात्रि तक उपरांत सुकर्मा
करण    विष्टि - 08:13 प्रातः तक उपरांत बव - 07:01 सायं तक
चन्द्र राशि    वृश्चिक - 09:06 प्रातः तक उपरांत धनु
सूर्य राशि    तुला
रवि योग    06:04 प्रातः से 09:06 प्रातः 
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक
अमृत काल    01:28 रात्रि , अक्टूबर 30 से 02:58 रात्रि , अक्टूबर 30

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 शनिवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल


29 अक्टूबर 2022 शनिवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:22 से 10:46 तक
यम गण्ड - 1:34 दोपहर  – 2:58 दोपहर 
कुलिक - 6:34 प्रातः  – 7:58 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:04 प्रातः  – 08:48 प्रातः 
वर्ज्यम् - 05:56 प्रातः  – 07:25 प्रातः 
गण्ड मूल    पूरे दिन

यह भी पढ़ें : देवउठनी एकादशी 2022 : भगवान विष्णु 4 माह के निद्रा से उठेंगे , सभी मांगलिक कार्य शुरू होंगे जानें कब है व्रत और शुभ मुहूर्त

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी - 08:13 प्रातः तक उपरांत आकाश - 05:49 प्रातः , अक्टूबर 30 तक
उपरांत पाताल
नक्षत्र शूल    पूर्व - 09:06 प्रातः तक
चन्द्र वास    उत्तर - 09:06 प्रातः तक उपरांत पूर्व - 09:06 प्रातः से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    स्वर्ग - 08:13 प्रातः तक
राहु वास    पूर्व
शिववास    क्रीड़ा में - 08:13 प्रातः तक उपरांत कैलाश पर - 05:49 प्रातः , अक्टूबर 30 तक उपरांत नन्दी पर

 
टिप्पणी: सभी समय 12-घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

Share this story