आज का पंचांग 29 जनवरी 2023 रविवार : माघ शुक्ल पक्ष, अष्टमी ,  मासिक दुर्गाष्टमी, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang


आज का पंचांग 29 जनवरी 2023 रविवार

 

29 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 Januray 2023)
29 जनवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 09:00 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। माघ मास की गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। रविवार को भरणी नक्षत्र शाम को 08:21 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:46 से 06:08 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की रात चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।


29 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 06:43 ए एम
सूर्यास्त - 05:40 पी एम
चन्द्रोदय - 11:46 ए एम
चन्द्रास्त - 01:25 ए एम, जनवरी 30
तिथि    अष्टमी - 09:05 ए एम तक उपरांत नवमी
नक्षत्र    भरणी - 08:21 पी एम तक उपरांत कृत्तिका
योग    शुभ - 11:05 ए एम तक उपरांत शुक्ल
करण    बव - 09:05 ए एम तक उपरांत बालव - 09:33 पी एम तक
चन्द्र राशि    मेष - 02:46 ए एम, जनवरी 30 तक उपरांत वृषभ
सूर्य राशि    मकर
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01
रवि योग    08:21 पी एम से 06:42 ए एम, जनवरी 30

29 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल शाम 04:46 से 06:08 तक
यम गण्ड - 12:40 पी एम – 2:02 पी एम
कुलिक - 3:24 पी एम – 4:46 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:40 पी एम – 05:24 पी एम
वर्ज्यम् - 09:18 ए एम – 11:02 ए एम


निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    पाताल - 09:05 ए एम तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    पूर्व - 02:46 ए एम, जनवरी 30 तक उपरांत दक्षिण - 02:46 ए एम, जनवरी 30 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    उत्तर
शिववास    श्मशान में - 09:05 ए एम तक उपरांत गौरी के साथ

Share this story