आज का पंचांग 28 नवंबर 2022 सोमवार  :  मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, पञ्चमी,  विवाह पञ्चमी,  स्कन्द षष्ठी, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग  

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 panchang


आज का पंचांग 28 नवंबर 2022 सोमवार   

 

आज विवाह पंचमी पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। इस बार ये तिथि 28 नवंबर, सोमवार को है। इस दिन राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और पूजा, उपाय, हवन, यज्ञ आदि भी करते हैं। नेपाल के कुछ मंदिरों में देवी सीता की विशेष पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस तिथि पर श्रीराम-सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

 

28 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 November 2022)
28 नवंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी 28 नवंबर, सोमवार दोपहर 01.35 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 10.29 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे इस दिन राहुकाल सुबह 08:13 से 09:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।

28 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 06:24 ए एम
सूर्यास्त - 05:07 पी एम
चन्द्रोदय - नवंबर  28 10:51 ए एम
चन्द्रास्त - नवंबर  28 09:42 पी एम
तिथि    पञ्चमी - 01:35 पी एम तक उपरांत षष्ठी
नक्षत्र    उत्तराषाढा - 10:29 ए एम तक उपरांत श्रवण
योग    वृद्धि - 06:05 पी एम तक उपरांत ध्रुव
करण    बालव - 01:35 पी एम तक उपरांत कौलव - 12:17 ए एम, नवम्बर 29 तक
चन्द्र राशि    मकर
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 ए एम - 12:35 पी एम 
सर्वार्थ सिद्धि योग    10:29 ए एम से 06:25 ए एम, नवम्बर 29
रवि योग    10:29 ए एम से 06:25 ए एम, नवम्बर 29


28 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 08:13 से 09:33 तक
यम गण्ड - 10:54 ए एम – 12:14 पी एम
कुलिक - 1:35 पी एम – 2:55 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:36 पी एम – 01:18 पी एम, 02:44 पी एम – 03:27 पी एम
वर्ज्यम् - 02:10 पी एम – 03:39 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी - 01:35 पी एम तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    दक्षिण
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    कैलाश पर - 01:35 पी एम तक उपरांत नन्दी पर

Share this story