आज का पंचांग 27 जनवरी 2023 शुक्रवार : माघ शुक्ल पक्ष, षष्ठी ,  पञ्चक, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang


आज का पंचांग 27 जनवरी 2023 शुक्रवार  

 

27 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 Januray 2023)
27 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 09:10 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। शुक्रवार को रेवती नक्षत्र शाम को लगभग 06:36 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

27 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 06:43 ए एम
सूर्यास्त - 05:38 पी एम
चन्द्रोदय - 10:37 ए एम
चन्द्रास्त - 11:30 पी एम
तिथि    षष्ठी - 09:10 ए एम तक उपरांत सप्तमी
नक्षत्र    रेवती - 06:37 पी एम तक उपरांत अश्विनी
योग    सिद्ध - 01:22 पी एम तक उपरांत साध्य
करण    तैतिल - 09:10 ए एम तक उपरांत गर - 08:50 पी एम तक
चन्द्र राशि    मीन - 06:37 पी एम तक उपरांत मेष
सूर्य राशि    मकर
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01
सर्वार्थ सिद्धि योग    पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग    06:43 ए एम से 06:37 पी एम
रवि योग    06:43 ए एम से 06:37 पी एम


27 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक
यम गण्ड - 3:23 पी एम – 4:44 पी एम
कुलिक - 8:34  ए एम – 9:56  ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:23  ए एम – 10:06  ए एम और 01:01 पी एम – 01:44 पी एम
वर्ज्यम् - 03:01 पी एम – 04:39 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    बुध - 06:37 पी एम तक उपरांत शुक्र
दिशा शूल    पश्चिम
चन्द्र वास    उत्तर - 06:37 पी एम तक उपरांत पूर्व - 06:37 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    आकाश - 09:10 ए एम तक उपरांत पाताल
राहु वास    दक्षिण-पूर्व
शिववास    नन्दी पर - 09:10 ए एम तक उपरांत भोजन में

Share this story