आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2022 बुधवार, कार्तिक शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा,भैया दूज

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2022 बुधवार
आज गोवर्धन पूजा पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ये तिथि इस बार 26 अक्टूबर, बुधवार को है। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है। साथ ही अन्नकूट का आयोजन भी किया जाता है। अन्नकूट में भगवान श्रीकृष्ण को 56 पकवानों का भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है।
26 अक्टूबर 2022 बुधवार का पंचांग
26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:42 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन स्वाती नक्षत्र दोपहर 01:24 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:35 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
26 अक्टूबर 2022 बुधवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 06:02 प्रातः
सूर्यास्त - 05:22 सायं
चन्द्रोदय - अक्टूबर 26 06:41प्रातः
चन्द्रास्त - अक्टूबर 26 06:02 सायं
तिथि प्रतिपदा - 02:42 दोपहर तक उपरांत द्वितीया
नक्षत्र स्वाती - 01:24 दोपहर तक उपरांत विशाखा
योग प्रीति - 10:09 प्रातः तक उपरांत आयुष्मान्
करण बव - 02:42 दोपहर तक उपरांत बालव - 01:45 रात्रि , अक्टूबर 27 तक
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि तुला
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
अमृत काल 03:50 प्रातः , अक्टूबर 27 से 05:21 प्रातः , अक्टूबर 27
26 अक्टूबर 2022 बुधवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:35 तक
यम गण्ड - 7:57 प्रातः – 9:21 प्रातः
कुलिक - 10:46 प्रातः – 12:10 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 11:48 दोपहर पूर्व से – 12:33 दोपहर
वर्ज्यम् - 06:43 सायं – 08:14 रात्रि
यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2022 बुधवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल
निवास और शूल
होमाहुति सूर्य
दिशा शूल उत्तर
अग्निवास पाताल - 02:42 दोपहर तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास पश्चिम
राहु वास दक्षिण-पश्चिम
शिववास श्मशान में - 02:42 दोपहर तक उपरांत गौरी के साथ