आज का पंचांग 26 नवंबर 2022 शनिवार: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तृतीया  भद्रा, गण्ड मूल, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 panchang

आज का पंचांग 26 नवंबर 2022 शनिवार 


26 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 November 2022)
26 नवंबर 2022, दिन शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मूल नक्षत्र दोपहर 02:58 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को राहुकाल सुबह 09:32 से 10:53 तक रहेगा।

 

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।


26 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 06:23 ए एम
सूर्यास्त - 05:08 पी एम
चन्द्रोदय - नवंबर 26 08:51 ए एम
चन्द्रास्त - नवंबर 26 07:25 पी एम
चन्द्र राशि    धनु
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 ए एम - 12:35 पी एम 
अमृत काल    09:12 ए एम से 10:39 ए एम
रवि योग    02:58 पी एम से 06:24 ए एम, नवम्बर 27

26 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:32 से 10:53 तक
यम गण्ड - 1:34 पी एम – 2:55 पी एम
कुलिक - 6:51 ए एम – 8:12 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:17 ए एम – 09:00 ए एम
वर्ज्यम् - 11:38 पी एम – 01:05 ए एम

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 26 नवंबर 2022 शनिवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल

निवास और शूल
होमाहुति    सूर्य - 02:58 पी एम तक उपरांत बुध
दिशा शूल    पूर्व
चन्द्र वास    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी
राहु वास    पूर्व
भद्रावास    पाताल - 05:55 ए एम, नवम्बर 27 से पूर्ण रात्रि तक
शिववास    सभा में - 07:28 पी एम तक
क्रीड़ा में

Share this story