आज का पंचांग 26 दिसम्बर 2022 सोमवार: पौष शुक्ल पक्ष, चतुर्थी,  विनायक चतुर्थी, भद्रा, पञ्चक, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग

panchang

Newspoint24/ 

panchang
आज का पंचांग 26 दिसम्बर 2022 सोमवार 

 

आज वरद चतुर्थी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 दिसंबर, सोमवार को है। इसलिए ये व्रत इस दिन किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही व्रत पूर्ण होता है।

 

26 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 December 2022)
26 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। सोमवार को श्रवण नक्षत्र शाम 04:41 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 08:29 से 09:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार की रात चंद्रमा मकर राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मकर राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

26 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और शतभिषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 06:41 ए एम
सूर्यास्त - 05:16 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 26 09:31 ए एम
चन्द्रास्त - दिसंबर 26 08:35 पी एम
तिथि    चतुर्थी - 01:37 ए एम, दिसम्बर 27 तक उपरांत पञ्चमी
नक्षत्र    श्रवण - 04:42 पी एम तक उपरांत धनिष्ठा
योग    हर्षण - 09:03 पी एम तक उपरांत वज्र
करण    वणिज - 03:11 पी एम तक उपरांत विष्टि - 01:37 ए एम, दिसम्बर 27 तक
चन्द्र राशि    मकर - 03:31 ए एम, दिसम्बर 27 तक 
सूर्य राशि    धनु

26 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:07 ए एम – 12:27 पी एम
कुलिक - 1:46 पी एम – 3:06 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:48 पी एम – 01:30 पी एम, 02:55 पी एम – 03:37 पी एम
वर्ज्यम् - 08:19 पी एम – 09:46 पी एम
पञ्चक    03:31 ए एम, दिसम्बर 27 से 06:42 ए एम, दिसम्बर 27

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी
चन्द्र वास    दक्षिण - 03:31 ए एम, दिसम्बर 27 तक उपरांत पश्चिम - 03:31 ए एम, दिसम्बर 27 से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    पाताल - 03:11 पी एम से 01:37 ए एम, दिसम्बर 27 तक
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    क्रीड़ा में - 01:37 ए एम, दिसम्बर 27 तक उपरांत कैलाश पर

यह भी पढ़ें :

वार्षिक राशिफल 2023 सिंह राशिफल: धन -सम्मान, सिंह राशि वालों को साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

वार्षिक राशिफल 2023 मेष राशिफल : कैसा रहेगा साल 2023, फायदा होगा या नुकसान ?

वार्षिक राशिफल कुंभ राशि 2023 : कैसा रहेगा साल 2023, नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा?

वार्षिक राशिफल मिथुन राशि 2023 : कैसा रहेगा साल शनि-सेहत और परिवार , जानें क्या-क्या मिलेगा आपको?

 वार्षिक राशिफल कर्क राशि 2023 : कैसा रहेगा साल खर्च और चुनौतियां , जानें क्या-क्या मिलेगा आपको?

वार्षिक राशिफल 2023 कन्या राशि : परिवार - नौकरी और शनि का असर, साल 2023 में कैसा होगा कन्या राशि वालों का हाल?

वार्षिक राशिफल 2023 तुला राशि : चुनौती-साजिश और सर्जरी, चंद्रमा और मंगल के कारण धन आएगा, लेकिन वह बच नहीं पाएगा कैसा रहेगा साल 2023?

वार्षिक राशिफल 2023: मेहनत-सफलता और तरक्की, कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का साल 2023

वार्षिक राशिफल 2023: निगेटिविटी-पार्टनरशिप और ट्रांसफर, कैसा रहेगा साल 2023 मकर राशि वालों के लिए?

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 वृषभ राशिफल : राहु-कर्ज और परेशानी, ग्रहों का कैसा असर होगा इस साल?

Share this story