आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2022 , मंगलवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष, अमावस्या,  सूर्य ग्रहण *आंशिक, कार्तिक अमावस्या

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  


आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2022 , मंगलवार 

 

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज
25 अक्टूबर, मंगलवार को साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, ये भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक और ज्योतिषी महत्व भी माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 02.29 से शुरू होगा और शाम 06.32 पर अरब सागर पर खत्म होगा। भारत में ग्रहण का आरंभ शाम को 4.22 से होगा और सूर्यास्त के साथ ही ये समाप्त भी हो जाएगा। भारत में ग्रहण का मध्य काल यानी पिक टाइम शाम 05.28 होगा। ग्रहण का सूतक अगले दिन यानी 26 अक्टूबर, बुधवार की सुबह सूर्योदय तक रहेगा।

 

25 अक्टूबर 2022 , मंगलवार का पंचांग  
25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 04:18 तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। मंगलवार को पहले चित्रा नक्षत्र दोपहर 02.17 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से ध्वजा नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:00 से शाम 04:25 तक रहेगा।
 
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

25 अक्टूबर 2022 , मंगलवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- नाग और किस्तुघन
सूर्योदय - 06:01 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:22 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 25 चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त - अक्टूबर 25 05:24 सायं 
तिथि    अमावस्या - 04:18 सायं तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र    चित्रा - 02:17 दोपहर तक उपरांत स्वाती
योग    विष्कम्भ - 12:32 दोपहर तक उपरांत प्रीति
करण    नाग - 04:18 सायं तक उपरांत किंस्तुघ्न - 03:33 रात्रि , अक्टूबर 26 तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 तक
अमृत काल    07:59 प्रातः से 09:34 प्रातः उपरांत 04:55 प्रातः , अक्टूबर 26 से 06:28 प्रातः , अक्टूबर 26
चन्द्र राशि    तुला
सूर्य राशि    तुला

यह भी पढ़ें :

26 अक्टूबर तक 4 ग्रह सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध राशि बदलेंगे, वहीं शनि ग्रह मकर राशि में सीधी चाल चलने लगेगा, जानें राशि बदलने का आप पर क्या असर होगा ,

दिवाली और सूर्य ग्रहण : जानें यूपी के प्रमुख शहरों में कब से लगेगा सूर्य ग्रहण

25 अक्टूबर 2022 , मंगलवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:00 से शाम 04:25 तक
यम गण्ड - 9:21 प्रातः  – 10:46 प्रातः 
कुलिक - 12:10 दोपहर  – 1:35 दोपहर 
दुर्मुहूर्त - 08:47 प्रातः  – 09:32 प्रातः , 10:54 प्रातः – 11:45 प्रातः
वर्ज्यम् - 07:40 सायं  – 09:13 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    केतु - 02:17 दोपहर तक उपरांत सूर्य
दिशा शूल    उत्तर
चन्द्र वास    पश्चिम
अग्निवास    पाताल - 04:18 सायं तक उपरांत आकाश
राहु वास    पश्चिम
शिववास    गौरी के साथ - 04:18 सायं तक उपरांत श्मशान में

Share this story