आज का पंचांग 25 नवंबर 2022 शुक्रवार : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, द्वितीया , चन्द्र दर्शन, विंछुड़ो, गण्ड मूल

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 25 नवंबर 2022 शुक्रवार
25 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 November 2022)
25 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा, वहीं सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:13 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
25 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 06:22 ए एम
सूर्यास्त - 05:08 पी एम
चन्द्रोदय - नवंबर 25 07:43 ए एम
चन्द्रास्त - नवंबर 25 06:22 पी एम
तिथि द्वितीया - 10:34 पी एम तक उपरांत तृतीया
नक्षत्र ज्येष्ठा - 05:21 पी एम तक उपरांत मूल
योग सुकर्मा - 08:44 ए एम तक उपरांत धृति - 05:00 ए एम, नवम्बर 26 तक
करण बालव - 12:07 पी एम तक उपरांत कौलव - 10:35 पी एम तक
अमृत काल 09:23 ए एम से 10:50 ए एम
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 ए एम - 12:35 पी एम
25 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:13 तक
यम गण्ड - 2:55 पी एम – 4:15 पी एम
कुलिक - 8:11 ए एम – 9:32 ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:00 ए एम – 09:43 ए एम और 12:35 पी एम – 01:18 पी एम
वर्ज्यम् - 01:32 पी एम – 02:58 पी एम
निवास और शूल
होमाहुति सूर्य
दिशा शूल पश्चिम
अग्निवास आकाश - 10:34 पी एम तक उपरांत पाताल
नक्षत्र शूल पूर्व - 05:21 पी एम तक
चन्द्र वास उत्तर - 05:21 पी एम तक उपरांत पूर्व - 05:21 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण-पूर्व
शिववास गौरी के साथ - 10:34 पी एम तक उपरांत सभा में