आज का पंचांग 21 जनवरी 2023 शनिवार  : माघ कृष्ण पक्ष, अमावस्या ,  मौनी अमावस, माघ अमावस्या, सर्वार्थ सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 
 
 Panchang

आज का पंचांग 21 जनवरी 2023 शनिवार

अमावस्या 21 जनवरी, शनिवार को है। इस अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) कहते हैं। मौनी अमावस्या शनिवार को होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी। मौनी और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग 20 साल पहले 1 फरवरी 2003 को बना था और अब ऐसा संयोग 6 फरवरी 2027 में बनेगा। 

धर्म ग्रंथों में मौनी अमावस्या को स्नान-दान और पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। पितरों की तिथि होने से इस दिन तर्पण, श्राद्ध आदि भी विशेष रूप से किए जाते हैं। कालसर्प दोष शांति के उपाय करने के लिए भी ये तिथि शुभ है। इस बार मौनी अमावस्या पर 4 राजयोग बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ये 4 राजयोग हैं- हर्ष, वरिष्ठ, सत्कीर्ति और भारती। मौनी अमावस्या शनिवार को होना और उसके साथ ये 4 राजयोग बनना अपने आप में दुर्लभ संयोग है।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय    06:45 ए एम
सूर्यास्त    05:34 पी एम
चन्द्रोदय    चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त    04:57 पी एम

तिथि    अमावस्या - 02:22 ए एम, जनवरी 22 तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र    पूर्वाषाढा - 09:40 ए एम तक उपरांत उत्तराषाढा - 06:30 ए एम, जनवरी 22 तक
योग    हर्षण - 02:35 पी एम तक उपरांत वज्र
करण    चतुष्पाद - 04:20 पी एम तक उपरांत नाग - 02:22 ए एम, जनवरी 22 तक
चन्द्र राशि    धनु - 02:53 पी एम तक उपरांत मकर
सूर्य राशि    मकर
अभिजित मुहूर्त    11:48 ए एम से 12:31 पी एम 
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:30 ए एम, जनवरी 22 से 06:45 ए एम, जनवरी 22

अशुभ समय
राहुकाल    09:27 ए एम से 10:48 ए एम
यमगण्ड    01:30 पी एम से 02:52 पी एम 
दुर्मुहूर्त    06:45 ए एम से 07:28 ए एम उपरांत 07:28 ए एम से 08:11 ए एम
वर्ज्य    04:37 पी एम से 06:00 पी एम
गुलिक काल    06:45 ए एम से 08:06 ए एम

निवास और शूल
होमाहुति    केतु - 09:40 ए एम तक उपरांत सूर्य
दिशा शूल    पूर्व
चन्द्र वास    पूर्व - 02:53 पी एम तक उपरांत दक्षिण - 02:53 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    पाताल - 02:22 ए एम, जनवरी 22 तक उपरांत आकाश
राहु वास    पूर्व
शिववास    गौरी के साथ - 02:22 ए एम, जनवरी 22 तक उपरांत श्मशान में

टिप्पणी: सभी समय 12-घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

Share this story