आज का पंचांग 21 दिसम्बर 2022 बुधवार : पौष कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी , प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, भद्रा, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 21 दिसम्बर 2022 बुधवार
बुध प्रदोष और शिव चतुर्दशी व्रत आज
इस बार 21 दिसंबर को दो व्रतों का संयोग बन रहा है। ये दोनों ही व्रत भगवान शिव से संबंधित हैं। इस दिन शाम तक पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके चलते इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा, वहीं रात में चतुर्दशी तिथि होने से मासिक शिवरात्रि का व्रत भी इस दिन किया जाएगा। इन दोनों व्रतों के प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शिवजी भी प्रसन्न होते हैं।
21 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 December 2022)
21 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष और शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार की सुबह विशाखा नक्षत्र सुबह 08:33 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रजापति और बाद में अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 01:44 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
21 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 06:39 ए एम
सूर्यास्त - 05:13 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 21 05:17 ए एम, दिसम्बर 22
चन्द्रास्त - दिसंबर 21 03:10 पी एम
तिथि त्रयोदशी - 10:16 पी एम तक उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र विशाखा - 08:33 ए एम तक उपरांत अनुराधा - 06:33 ए एम, दिसम्बर 22 तक
योग धृति - 09:26 पी एम तक उपरांत शूल
करण गर - 11:35 ए एम तक उपरांत वणिज - 10:16 पी एम तक
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि धनु
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।
सर्वार्थ सिद्धि योग 08:33 ए एम से 06:33 ए एम, दिसम्बर 22
अमृत सिद्धि योग 08:33 ए एम से 06:33 ए एम, दिसम्बर 22
यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 मेष राशिफल : कैसा रहेगा साल 2023, फायदा होगा या नुकसान ?
21 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:26 ए एम – 9:46 ए एम
कुलिक - 11:05 ए एम – 12:24 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:03 पी एम – 12:45 पी एम
वर्ज्यम् - 11:34 ए एम – 01:00 पी एम
गण्ड मूल 06:33 ए एम, दिसम्बर 22 से 06:40 ए एम, दिसम्बर 22
निवास और शूल
होमाहुति केतु
दिशा शूल उत्तर
अग्निवास आकाश - 10:16 पी एम तक उपरांत पाताल
नक्षत्र शूल पूर्व - 06:33 ए एम, दिसम्बर 22 से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास उत्तर
भद्रावास स्वर्ग - 10:16 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण-पश्चिम
शिववास भोजन में - 10:16 पी एम तक उपरांत श्मशान में