आज का पंचांग 20 नवंबर 2022 रविवार :  मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, एकादशी , उत्पन्ना एकादशी, द्विपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 panchang


आज का पंचांग 20 नवंबर 2022 रविवार  

 

आज उत्पन्ना एकादशी व्रत
मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। इस बार ये व्रत 20 नवंबर, रविवार को किया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है। पुराणों के अनुसार, हजारों कन्यादान और लाखों गौदान से जो पुण्य प्राप्त होता है, वही फल उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से प्राप्त हो जाता है।

 

20 नवंबर 2022 रविवार का पंचांग  
20 नवंबर 2022, दिन रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 10:41 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। रविवार को हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग दिन रहेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 4:15 से 5:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

20 नवंबर 2022 रविवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- हस्त
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 06:18 ए एम
सूर्यास्त - 05:08 पी एम
चन्द्रोदय - 03:22 ए एम, नवम्बर 21
चन्द्रास्त - 02:45 पी एम
तिथि    एकादशी - 10:41 ए एम तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र    हस्त - 12:36 ए एम, नवम्बर 21 तक उपरांत चित्रा
योग    प्रीति - 11:04 पी एम तक उपरांत आयुष्मान्
करण    बालव - 10:41 ए एम तक उपरांत कौलव - 10:29 पी एम तक
चन्द्र राशि    कन्या
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 एम्  – 12:33 पीएम 
अमृत काल    06:31 पी एम से 08:08 पी एम
द्विपुष्कर योग    12:36 ए एम, नवम्बर 21 से 06:19 ए एम, नवम्बर 21
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:18 ए एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 21
अमृत सिद्धि योग    06:18 ए एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 21    

यह भी पढ़ें : 21 नंवबर 2022 को सोम प्रदोष व्रत का संयोग: इस दिन ये उपाय चमका सकते हैं किस्मत


20 नवंबर 2022 रविवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:12 पीएम – 1:33 पीएम
कुलिक - 2:54 पीएम – 4:15 पीएम
दुर्मुहूर्त - 04:10 पीएम – 04:53 पीएम
वर्ज्यम् - 08:29 ए एम – 10:03 ए एम
राहुकाल शाम 4:15 से 5:37 तक


निवास और शूल
होमाहुति    राहु - 12:36 ए एम, नवम्बर 21 तक उपरांत केतु
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    पृथ्वी - 10:41 ए एम तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    दक्षिण
राहु वास    उत्तर
शिववास    कैलाश पर - 10:41 ए एम तक उपरांत नन्दी पर

Share this story