आज का पंचांग 18 जनवरी 2023 बुधवार : माघ कृष्ण पक्ष, एकादशी,  षटतिला एकादशी, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang


आज का पंचांग 18 जनवरी 2023 बुधवार  


आज षटतिला एकादशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ कृष्ण एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस दिन भवगान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए खास व्रत व पूजा की जाती है। इस दिन तिल का उपयोग कई कामों में किया जाता है जैसे इस दिन तिल का दान करना चाहिए, खाना चाहिए, पानी में डालकर स्नान करना चाहिए और हवन करना चाहिए। इसलिए इस व्रत का नाम षटतिला रखा गया है।

 

18 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 Januray 2023)
18 जनवरी 2023, दिन बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 4 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन षटतिला एकादशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को अनुराधा नक्षत्र शाम 05.22 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वृद्धि और 
ज्येष्ठा अनुराधा नक्षत्र होने से ध्रुव नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:37 से 01:57 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

18 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:32 पी एम
चन्द्रोदय - 04:02 ए एम, जनवरी 19
चन्द्रास्त - 01:45 पी एम
तिथि    एकादशी - 04:03 पी एम तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र    अनुराधा - 05:23 पी एम तक उपरांत ज्येष्ठा
योग    वृद्धि - 02:47 ए एम, जनवरी 19 तक उपरांत ध्रुव
करण    बालव - 04:03 पी एम तक उपरांत कौलव - 02:45 ए एम, जनवरी 19 तक
चन्द्र राशि    वृश्चिक
सूर्य राशि    मकर
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नही है
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:45 ए एम से 05:23 पी एम
अमृत सिद्धि योग    06:45 ए एम से 05:23 पी एम 

18 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:37 से 01:57 तक
यम गण्ड - 8:34 ए एम – 9:55 ए एम
कुलिक - 11:16 AM – 12:37 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:15 पी एम – 12:58 पी एम
वर्ज्यम् - 10:29 पी एम – 11:57 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    राहु - 05:23 पी एम तक उपरांत केतु
दिशा शूल    उत्तर
नक्षत्र शूल    पूर्व - 05:23 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    पृथ्वी
चन्द्र वास    उत्तर
राहु वास    दक्षिण-पश्चिम
शिववास    कैलाश पर - 04:03 पी एम तक उपरांत नन्दी पर

Share this story