आज का पंचांग 17 नवम्बर 2022 गुरुवार : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, अष्टमी ,  मण्डला पूजा प्रारम्भ, गण्ड मूल

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

आज का पंचांग 17 नवम्बर 2022 गुरुवार  

17 नवम्बर 2022 गुरुवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 November 2022)
17 नवंबर 2022, दिन गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मघा नक्षत्र रात 09:20 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मूसल और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 1:33 से 2:54 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

 

17 नवम्बर 2022 गुरुवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 06:16 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:09 सायं 
चन्द्रोदय - नवम्बर 17 12:37 रात्रि 
चन्द्रास्त - नवम्बर 17 01:10 दोपहर    
तिथि    अष्टमी - 07:57 प्रातः  तक उपरांत नवमी
नक्षत्र    मघा - 09:21 रात्रि तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी
योग    इन्द्र - 01:24 रात्रि , नवम्बर 18 तक उपरांत वैधृति
करण    कौलव - 07:57 प्रातः तक उपरांत तैतिल - 08:49 रात्रि  तक
चन्द्र राशि    सिंह
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM
अमृत काल    06:43 सायं से 08:28 रात्रि 

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 17 नवम्बर 2022 गुरुवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल


17 नवम्बर 2022 गुरुवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:45 AM – 8:07 AM
कुलिक - 9:28 AM – 10:50 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:06 AM और 02:43 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 05:56 AM – 07:39 AM
गण्ड मूल    06:16 प्रातः  से 09:21 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    राहु
दिशा शूल    दक्षिण
अग्निवास    आकाश - 07:57 प्रातः तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    दक्षिण
शिववास    गौरी के साथ - 07:57 प्रातः तक उपरांत सभा में

Share this story