आज का पंचांग 15 जनवरी 2023 रविवार : माघ कृष्ण पक्ष, अष्टमी ,  मकर संक्रान्ति, पोंगल, उत्तरायण

panchang

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

Panchang
आज का पंचांग 15 जनवरी 2023 रविवार  

 

आज मकर संक्रांति उत्सव
इस बार मकर संक्रांति उत्सव 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। ये पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन पर आधारित है और पूरी तरह से वैज्ञानिकता लिए है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो वह उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करने लगता है। ऐसा होने से दिन बड़े होने लगते है, जिससे सूर्य का प्रकाश अधिक समय तक पृथ्वी पर रहता है। इससे अधिक ऊर्जा हमें प्राप्त होती है। इसी खुशी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

 

15 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 Januray 2023)
15 जनवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 07:25 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। रविवार को चित्रा नक्षत्र शाम 07:11 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से पद्म और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:37 से 05:58 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शनि और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

15 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:29 पी एम
चन्द्रोदय - 12:49 ए एम, जनवरी 16
चन्द्रास्त - 11:44 ए एम
तिथि    अष्टमी - 07:45 पी एम तक उपरांत नवमी
नक्षत्र    चित्रा - 07:12 पी एम तक उपरांत स्वाती
योग    सुकर्मा - 11:51 ए एम तक उपरांत धृति
करण    बालव - 07:39 ए एम तक उपरांत कौलव - 07:45 पी एम तक
चन्द्र राशि    कन्या - 06:48 ए एम तक उपरांत तुला
सूर्य राशि    मकर
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:56


15 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:36 पी एम – 1:56 पी एम
कुलिक - 3:17 पी एम – 4:37 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:31 पी एम – 05:14 पी एम
वर्ज्यम् - 12:50 ए एम – 02:27 ए एम

निवास और शूल
होमाहुति    गुरु - 07:12 पी एम तक उपरांत राहु
दिशा शूल    पश्चिम
चन्द्र वास    दक्षिण - 06:48 ए एम तक उपरांत पश्चिम - 06:48 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    आकाश - 07:45 पी एम तक उपरांत पाताल
राहु वास    उत्तर
शिववास    गौरी के साथ - 07:45 पी एम तक उपरांत सभा में

 

Share this story