आज का पंचांग 12 दिसम्बर 2022 सोमवार : पौष कृष्ण पक्ष, चतुर्थी ,  गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang


आज का पंचांग 12 दिसम्बर 2022 सोमवार 

साल का अंतिम सोम पुष्य आज
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। ये नक्षत्र जिस वार के साथ संयोग करता है, उसी के अनुरूप इसका नाम होता है। इस बार 12 दिसंबर, सोमवार को दिन भर पुष्य नक्षन रहेगा। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने से ये सोम-पुष्य कहलाएगा। ये साल 2022 का अंतिम सोम पुष्य रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में किए गए कामों हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं।


12 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 December 2022)
12 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 06:49 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का  शुभ योग दिन भर रहेगा।
 इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सोम पुष्य, इंद्र और वैधृति नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:41 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।


12 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुष्य
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 06:34 ए एम
सूर्यास्त - 05:09 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 12  08:40 पी एम
चन्द्रास्त - दिसंबर 13 09:55 ए एम
तिथि    चतुर्थी - 06:48 पी एम तक उपरांत पञ्चमी
नक्षत्र    पुष्य - 11:36 पी एम तक उपरांत अश्लेशा
योग    इन्द्र - 06:07 ए एम, दिसम्बर 13 तक उपरांत वैधृति
करण    बालव - 06:48 पी एम तक उपरांत कौलव - पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र राशि    कर्क
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 ए एम – 12:41 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:34 ए एम से 11:36 पी एम

 

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 12 दिसम्बर 2022 सोमवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल

 

12 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 08:21 से 09:41 तक
यम गण्ड - 11:00 ए एम – 12:20 पी एम
कुलिक - 1:39 पी एम – 2:59 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:41 पी एम – 01:24 पी एम और 02:48 पी एम – 03:31 पी एम
वर्ज्यम् - 01:58 पी एम – 03:46 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    मंगल - 11:36 पी एम तक उपरांत गुरु
दिशा शूल    पूर्व
चन्द्र वास    उत्तर
अग्निवास    पाताल - 06:48 पी एम तक उपरांत पृथ्वी
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
शिववास    कैलाश पर - 06:48 पी एम तक उपरांत नन्दी पर

 

Share this story