आज का पंचांग 11 दिसम्बर 2022 रविवार : पौष कृष्ण पक्ष, तृतीया,  अखुरथ संकष्टी चतुर्थी, भद्रा, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

panchang

 

आज का पंचांग 11 दिसम्बर 2022 रविवार  

 

आज संकष्टी चतुर्थी व्रत
प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 11 दिसंबर, रविवार को है। इसलिए इसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश को पूजा और व्रत किया जाता है। शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद व्रत संपूर्ण होता है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ गया है।

11 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 December 2022)
11 दिसंबर 2022, दिन रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 04:15 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रविवार को पुनर्वसु नक्षत्र रात 08:36 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वजा और पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल शाम 04:18 से 05:38 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 11 दिसम्बर 2022 रविवार : आपके सितारे क्या कहते हैं पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल
 
11 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 06:33 ए एम
सूर्यास्त - 05:09 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 11 07:45 पी एम
चन्द्रास्त - दिसंबर 12  09:11 ए एम
तिथि    तृतीया - 04:14 पी एम तक उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र    पुनर्वसु - 08:36 पी एम तक उपरांत पुष्य
योग    ब्रह्म - 05:15 ए एम, दिसम्बर 12 तक उपरांत इन्द्र
करण    विष्टि - 04:14 पी एम तक उपरांत बव - 05:31 ए एम, दिसम्बर 12 तक
चन्द्र राशि    मिथुन - 01:52 पी एम तक उपरांत कर्क
सूर्य राशि    वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 ए एम – 12:41 पी एम
अमृत काल    05:55 पी एम से 07:42 पी एम
रवि पुष्य योग    08:36 पी एम से 06:34 ए एम, दिसम्बर 12
सर्वार्थ सिद्धि योग    08:36 पी एम से 06:34 ए एम, दिसम्बर 12

11 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल शाम 04:18 से 05:38 तक
यम गण्ड - 12:19 पी एम – 1:39 पी एम
कुलिक - 2:59 पी एम – 4:18 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:13 पी एम – 04:55 पी एम
वर्ज्यम् - 05:36 ए एम – 07:24 ए एम

निवास और शूल
होमाहुति    मंगल
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास पृथ्वी - 04:14 पी एम तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    पश्चिम - 01:52 पी एम तक उपरांत उत्तर - 01:52 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    स्वर्ग - 01:52 पी एम तक उपरांत मृत्यु - 01:52 पी एम से 04:14 पी एम तक
राहु वास    उत्तर
शिववास    क्रीड़ा में - 04:14 पी एम तक उपरांत कैलाश पर

Share this story