आज का पंचांग 10 सितम्बर 2022 शनिवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा श्राद्ध, पितृपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा श्राद्ध, बुध ग्रह की बदलेगी चाल

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग 10 सितम्बर 2022 शनिवार  

आज होगी श्राद्ध पक्ष की शुरुआत
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। इसे पितृ पक्ष भी कहते हैं। इन 16 दिनों में मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि कर्म किए जाते हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष 10 से 15 सितंबर तक रहेंगे। धर्म ग्रंथों में श्राद्ध पक्ष से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इस दौरान कई कई परंपराओं का पालन भी किया जाता है। कुल मिलाकर श्राद्ध पक्ष अपने मृत पूर्वजों की याद करने का समय है।

10 सितम्बर 2022 शनिवार का पंचांग  
10 सितंबर 2022, दिन शनिवार को भाद्रमास मास की पूर्णिमा तिथि दोपहर 03.28 तक रहेगी। इसके बाद आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसी दिन से 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष का आरंभ होगा। शनिवार को शतभिषा नक्षत्र सुबह 09.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और बाद में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार की रात चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। साथ ही बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में वक्री होगा। इस दिन सूर्य और शुक्र सिंह राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

10 सितम्बर 2022 शनिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 05:42 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:08 सायं 
चन्द्रोदय - सितंबर 10 06:23  सायं 
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं
तिथि    पूर्णिमा - 03:28 दोपहर तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र    शतभिषा - 09:37 प्रातः तक उपरांत पूर्व भाद्रपद
योग    धृति - 02:55 दोपहर तक उपरांत शूल
चन्द्र राशि    कुम्भ - 02:23 रात्रि , सितम्बर 11 तक उपरांत मीन
सूर्य राशि    सिंह
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 दोपहर पूर्व से 12:48 दोपहर
अमृत काल    12:34 रात्रि , सितम्बर 11 से 02:03 रात्रि , सितम्बर 11

10 सितम्बर 2022 शनिवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:19 से 10:51 तक
यम गण्ड - 1:55 दोपहर से  – 3:27 दोपहर तक 
कुलिक - 6:15 प्रातः  – 7:47 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 07:53 प्रातः  – 08:42 प्रातः 
वर्ज्यम् - 03:35 दोपहर  – 05:05 दोपहर 

यह भी पढ़ें : पितरों के श्राद्ध और तर्पण का महापर्व पितृ पक्ष 10 सितंबर से, इस बार 16 दिन का रहेगा

निवास और शूल
होमाहुति    चन्द्र
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी
नक्षत्र शूल    दक्षिण - 09:37 प्रातः से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास    पश्चिम - 02:23 रात्रि , सितम्बर 11 तक उपरांत उत्तर - 02:23 रात्रि , सितम्बर 11 से पूर्ण रात्रि तक
शिववास    श्मशान में - 03:28 दोपहर तक उपरांत गौरी के साथ 

नवमी तिथि की स्वामिनी हैं देवी दुर्गा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृष्ण और शुक्ल पक्ष मिलाकर कुल 16 तिथियां होती हैं। इनमें से 1 से लेकर 14 तक की तिथियां समान होती हैं। इनमें से नौवीं तिथि को नवमी कहते हैं। इस तिथि का नाम उग्रा भी है क्योंकि इस तिथि में शुभ कार्य करना वर्जित होता है। यह तिथि चंद्रमा की नौवीं कला है, इस कला में अमृत का पान मृत्यु के देवता यमराज करते हैं। नवमी तिथि की स्वामिनी देवी दुर्गा को माना गया है। इस तिथि में जन्मे लोगों को मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

टिप्पणी: सभी समय 12 -घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

यह भी पढ़ें :   Shraddha Paksha 2022 : पुत्र ही पिता को पुं नामक नरक से मुक्ति दिलाता है

Share this story