आज का पंचांग 10 जनवरी 2023 मंगलवार :  माघ कृष्ण पक्ष, तृतीया ,  सकट चौथ, लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी, भद्रा, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

Panchang 


आज का पंचांग 10 जनवरी 2023 मंगलवार  

 

आज तिल चतुर्थी का व्रत
माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को तिल चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इसे सकट चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार ये व्रत 10 जनवरी, मंगलवार को किया जाएगा। मंगलवार को चतुर्थी तिथि होने से ये अंगारक चतुर्थी भी कहलाएगी। इस दिन भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है हर तरह का संकट टल जाता है। 

 

10 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 Januray 2023)
10 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 12.10 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम के योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:14 से शाम 04:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

10 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:26 पी एम
चन्द्रोदय - जनवरी 10 08:22 पी एम
चन्द्रास्त - जनवरी 11 09:09 ए एम
तिथि    तृतीया - 12:09 दोपहर तक उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र    अश्लेशा - 09:01 ए एम तक उपरांत मघा
योग    प्रीति - 11:20 ए एम तक उपरांत आयुष्मान्
चन्द्र राशि    कर्क - 09:01 ए एम तक उपरांत सिंह
सूर्य राशि    धनु
अभिजीत मुहूर्त- 12:12 पी एम – 12:55 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:45 ए एम से 09:01 ए एम

10 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:14 से शाम 04:34 तक
यम गण्ड - 9:54 ए एम – 11:14 ए एम
कुलिक - 12:34 पी एम – 1:54 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:22 ए एम – 10:04 ए एम, 11:14 PM – 12:07 ए एम
वर्ज्यम् - 10:25 पी एम – 12:13 ए एम
गण्ड मूल    पूरे दिन
भद्रा    06:45 ए एम से 12:09 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    मंगल
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पाताल - 12:09 पी एम तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    उत्तर - 09:01 ए एम तक उपरांत पूर्व - 09:01 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    पश्चिम
भद्रावास    मृत्यु - 12:09 पी एम तक
शिववास    क्रीड़ा में - 12:09 पी एम तक उपरांत कैलाश पर

 

Share this story