आज का पंचांग 08 अक्टूबर 2022 शनिवार, आश्विन शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

 panchang
 

08 अक्टूबर 2022 शनिवार का पंचांग  
8 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 05:25 से रात 03:42 तक रहेगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 5 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:46 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

08 अक्टूबर 2022 शनिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 05:53 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:38 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 08 04:55 सायं 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 09 05:07 प्रातः 
चन्द्र राशि    कुम्भ - 11:23 दोपहर पूर्व तक उपरांत मीन 
सूर्य राशि    कन्या
तिथि    चतुर्दशी - 03:41 रात्रि , अक्टूबर 09 तक उपरांत पूर्णिमा 
नक्षत्र    पूर्व भाद्रपद - 05:08 सायं तक उपरांत उत्तर भाद्रपद
योग    वृद्धि - 08:54 रात्रि तक उपरांत ध्रुव
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से 12:38 तक 
अमृत काल    09:31 प्रातः  से 11:02 प्रातः 
रवि योग    05:53 प्रातः  से 05:08 सायं 

08 अक्टूबर 2022 शनिवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:19 से 10:46 तक
यम गण्ड - 1:41 दोपहर  – 3:09 दोपहर 
कुलिक - 6:24 प्रातः  – 7:52 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 07:58 प्रातः – 08:44 प्रातः
वर्ज्यम् - 02:25 रात्रि  – 03:58 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    चन्द्र
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पाताल - 03:41 रात्रि , अक्टूबर 09 तक उपरांत पृथ्वी
नक्षत्र शूल    दक्षिण - 05:08 सायं तक
चन्द्र वास    पश्चिम - 11:23 दोपहर पूर्व तक उपरांत उत्तर - 11:23 दोपहर पूर्व से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    मृत्यु - 03:41 रात्रि , अक्टूबर 09 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    पूर्व
शिववास    भोजन में - 03:41 रात्रि , अक्टूबर 09 तक उपरांत श्मशान में

यह भी पढ़ें : कब है शरद पूर्णिमा, क्यों विशेष है ये तिथि? जानें शुभ मुहूर्त , शुभ योग, शरद पूर्णिमा की कथा

Share this story