आज का पंचांग 07 दिसम्बर 2022 बुधवार : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी , दत्तात्रेय जयन्ती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 07 दिसम्बर 2022 बुधवार
भगवान की दत्तात्रेय जयंती आज
अगहन मास की पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। इसे दत्त पूर्णिमा भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 7 दिसंबर, बुधवार को है। भगवान दत्त के बारे में कई कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं। देश में भगवान दत्तात्रेय के कई प्राचीन मंदिर है। महाराष्ट्र व इसके आस-पास के कई क्षेत्र में भगवान दत्त को बहुत माना जाता है।
7 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 December 2022)
7 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन दत्त पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र सुबह 10.25 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:18 से 01:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
7 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 06:31 ए एम
सूर्यास्त - 05:08 पी एम
चन्द्रोदय - दिसंबर 07 04:26 पी एम
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं
तिथि चतुर्दशी - 08:01 ए एम तक उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र कृत्तिका - 10:25 ए एम तक उपरांत रोहिणी
योग सिद्ध - 02:55 ए एम, दिसम्बर 08 तक उपरांत साध्य
करण वणिज - 08:01 ए एम तक उपरांत विष्टि - 08:46 पी एम तक
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि वृश्चिक
अभिजीत मुहूर्त- नहीं है
सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन
रवि योग 06:31 ए एम से 10:25 ए एम
7 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:18 से 01:37 तक
यम गण्ड - 8:18 ए एम – 9:38 ए एम
कुलिक - 10:58 ए एम – 12:18 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:56 ए एम – 12:39 पी एम
वर्ज्यम् - 03:50 ए एम – 05:35 ए एम
निवास और शूल
होमाहुति चन्द्र
दिशा शूल उत्तर
अग्निवास पृथ्वी
नक्षत्र शूल पश्चिम - 10:25 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास स्वर्ग - 08:01 ए एम से 08:46 पी एम तक
चन्द्र वास दक्षिण
राहु वास दक्षिण-पश्चिम
शिववास भोजन में - 08:01 ए एम तक उपरांत श्मशान में