आज का पंचांग 05 नवम्बर 2022 शनिवार : कार्तिक शुक्ल पक्ष, द्वादशी , देवुत्थान एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी, तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, प्रदोष व्रत, पञ्चक, गण्ड मूल, रवि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 05 नवम्बर 2022 शनिवार
शनि प्रदोष आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 5 नवंबर, शनिवार को है। शनिवार को होने से ये शनि प्रदोष कहलाएगा। प्रदोष व्रत में शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।
05 नवम्बर 2022 शनिवार का पंचांग
5 नवंबर 2022, दिन शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन शनि प्रदोष का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:24 से 10:47 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
05 नवम्बर 2022 शनिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 06:08 प्रातः
सूर्यास्त - 05:15 सायं
चन्द्रोदय - नवम्बर 05 03:28 सायं
चन्द्रास्त - नवम्बर 06 03:55 प्रातः
तिथि द्वादशी - 05:06 सायं तक उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद - 11:56 रात्रि तक उपरांत रेवती
योग हर्षण - 01:23 रात्रि , नवम्बर 06 तक उपरांत वज्र
करण बालव - 05:06 सायं तक उपरांत कौलव - 04:44 प्रातः , नवम्बर 06 तक
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि तुला
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक
रवि योग 11:56 रात्रि से 06:09 प्रातः , नवम्बर 06
05 नवम्बर 2022 शनिवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 दोपहर – 2:56दोपहर
कुलिक - 6:37 प्रातः – 8:01 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 08:06 प्रातः – 08:51 प्रातः
वर्ज्यम् - 12:00 दोपहर – 01:37 दोपहर
गण्ड मूल 11:56 रात्रि से 06:09 प्रातः , नवम्बर 06
पञ्चक पूरे दिन
निवास और शूल
होमाहुति शनि - 11:56 पी एम तक उपरांत चन्द्र
दिशा शूल पूर्व
चन्द्र वास उत्तर
अग्निवास पृथ्वी - 05:06 सायं तक उपरांत आकाश
राहु वास पूर्व
शिववास कैलाश पर - 05:06 सायं तक उपरांत नन्दी पर