आज का पंचांग 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार : कार्तिक शुक्ल पक्ष, एकादशी,  भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी, भद्रा, पञ्चक 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

panchang

आज का पंचांग 04 नवम्बर 2022 शुक्रवार  

 

आज मनाया जाएगा देवउठनी एकादशी का पर्व
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और सृष्टि का संचालन पुन: अपने हाथों में लेते हैं। इस बार ये तिथि 4 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी है। इस एकादशी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

 

04 नवम्बर 2022 शुक्रवार का पंचांग 
4 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार की शाम को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

 

04 नवम्बर 2022 शुक्रवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 06:07 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:15 सायं 
चन्द्रोदय - नवम्बर 04 3:23 सायं 
चन्द्रास्त - नवम्बर 05 3:27 प्रातः 
तिथि    एकादशी - 06:08 सायं तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र    पूर्व भाद्रपद - 12:12 रात्रि , नवम्बर 05 तक उपरांत उत्तर भाद्रपद
योग    व्याघात - 03:16 रात्रि , नवम्बर 05 तक उपरांत हर्षण
करण    वणिज - 06:46 प्रातः तक विष्टि - 06:08 सायं तक
चन्द्र राशि    कुम्भ - 06:19 सायं तक उपरांत मीन
सूर्य राशि    तुला
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक
अमृत काल    04:24 सायं  से 05:58 सायं 

यह भी पढ़ें : 

सूर्य देव ने तुला राशि में गोचर किया : 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है

जानें 2023 में विवाह का शुभ मुहूर्त, अप्रैल, जुलाई से अक्टूबर तक 2023 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं 

नवंबर 2022 के पहले ही सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा?

04 नवम्बर 2022 शुक्रवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक
यम गण्ड - 2:56 दोपहर  – 4:20 सायं 
कुलिक - 8:00 प्रातः  – 9:23 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 08:50 प्रातः – 09:35 प्रातः और 12:32 दोपहर – 01:16 दोपहर
वर्ज्यम् - 09:42 प्रातः  – 11:17 प्रातः 

निवास और शूल
होमाहुति    शनि
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    पाताल - 06:08 सायं तक उपरांत पृथ्वी
नक्षत्र शूल    दक्षिण - 12:12 रात्रि , नवम्बर 05 तक  
चन्द्र वास    पश्चिम - 06:19 सायं तक उत्तर - 06:19 सायं से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    मृत्यु - 06:46 प्रातः से 06:08 सायं तक
राहु वास    दक्षिण-पूर्व
शिववास    क्रीड़ा में - 06:08 सायं तक उपरांत कैलाश पर 

Share this story