आज का पंचांग 02 जनवरी 2023 सोमवार: पौष शुक्ल पक्ष, एकादशी , वैकुण्ठ एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी, धर्म सावर्णि मन्वादि, भद्रा, रवि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 02 जनवरी 2023 सोमवार
आज करें वैकुंठ एकादशी का व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। कुछ ग्रंथों में इसे वैकुंठ एकादशी भी कहा गया है। इस बार ये एकादशी 2 जनवरी, सोमवार को है। मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करता है उसे योग्य संतान की प्राप्ति होती है।
2 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 Januray 2023)
2 जनवरी 2023, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी। इसे पुत्रदा और वैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है। सोमवार को
भरणी नक्षत्र दोपहर 02:23 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
2 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 06:44 ए एम
सूर्यास्त - 05:20 पी एम
चन्द्रोदय - जनवरी 02 01:46 पी एम
चन्द्रास्त - जनवरी 03 03:31 ए एम, जनवरी 03
तिथि एकादशी - 08:23 पी एम तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र भरणी - 02:24 पी एम तक उपरांत कृत्तिका
योग सिद्ध - 06:58 ए एम तक उपरांत साध्य
करण वणिज - 07:43 ए एम तक उपरांत विष्टि - 08:23 पी एम तक
चन्द्र राशि मेष - 08:52 पी एम तक उपरांत वृषभ
सूर्य राशि धनु
2 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक
यम गण्ड - 11:11 ए एम – 12:30 पी एम
कुलिक - 1:50 पी एम – 3:09 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:51 पी एम – 01:34 पी एम और 02:59 पी एम – 03:41 पी एम
वर्ज्यम् - 03:25 ए एम – 05:09 ए एम
निवास और शूल
होमाहुति शनि
दिशा शूल पूर्व
अग्निवास पाताल - 08:23 पी एम तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास पूर्व - 08:52 पी एम तक उपरांत दक्षिण - 08:52 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास उत्तर-पश्चिम
शिववास क्रीड़ा में - 08:23 पी एम तक उपरांत कैलाश पर
वार्षिक राशिफल 2023 सिंह राशिफल: धन -सम्मान, सिंह राशि वालों को साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?
वार्षिक राशिफल 2023 मेष राशिफल : कैसा रहेगा साल 2023, फायदा होगा या नुकसान ?
वार्षिक राशिफल कुंभ राशि 2023 : कैसा रहेगा साल 2023, नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा?
वार्षिक राशिफल मिथुन राशि 2023 : कैसा रहेगा साल शनि-सेहत और परिवार , जानें क्या-क्या मिलेगा आपको?
वार्षिक राशिफल कर्क राशि 2023 : कैसा रहेगा साल खर्च और चुनौतियां , जानें क्या-क्या मिलेगा आपको?
वार्षिक राशिफल 2023: मेहनत-सफलता और तरक्की, कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का साल 2023
वार्षिक राशिफल 2023: निगेटिविटी-पार्टनरशिप और ट्रांसफर, कैसा रहेगा साल 2023 मकर राशि वालों के लिए?