आज का राशिफल मंगलवार 31 मई 2022 मेष राशि दूसरे व्यक्ति के मामलों में हस्तक्षेप न करें तुला राशि अपनी सोच को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें

rashifl

Newspoint24/आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

आज का राशिफल मंगलवार 31 मई 2022

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत नई उम्मीद के साथ होगी। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। दूसरे व्यक्ति के मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी से विवाद या झगड़ा होने की संभावना बन रही है। गुस्से की बजाय शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। इस समय वाहन से चोट लगने के योग बन रहे हैं। 

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का अधिकांश समय किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करने में व्यतीत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। क्योंकि व्यस्तता के कारण आपको अपने काम में परेशानी होगी। घर में व्यवस्था बनाए रखना भी आप ही का काम है। अटका हुआ काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा। ज्यादा मेहनत करने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा अपनी पहली आय से खुश होंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। इससे आपका आत्म-सम्मान कम हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज फिर उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए शुभ रहेगी। भोजन के प्रति लापरवाही न दिखाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप तनाव से दूर रहेंगे। आप पैसों से जुड़े मामलों में जैसे इन्वेस्टमेंट आदि में रूचि दिखाएंगे। संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए घर के किसी बुजुर्ग से सलाह लें। वर्तमान आय के साथ-साथ खर्चे भी अधिक रहेंगे। बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। विरोधियों के कार्यों की उपेक्षा न करें। कोई बुरी खबर मिलने से मन मायूस रहेगा। प्रेम संबंध मधुर बने रहने की संभावना है। आज आप अपनी सेहत के लिए पूरी तरह से गंभीर हो सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
धार्मिक गतिविधि वाले व्यक्ति के साथ रहने से आपकी सोच भी पॉजिटिव होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी बनी रहेगी। अपनी महत्वपूर्ण चीजों और दस्तावेजों को संभालकर रखें, ऐसा न करने से आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज प कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। वर्तमान में स्थिति अनुकूल होती जा रही है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपको स्वस्थ रखेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज घर में किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगी। महिलाओं के लिए दिन बहुत फलदायी है। आज आप अपने मूड पर नियंत्रण रखें। रिश्ते को बिगड़ने से रोकें। हद से ज्यादा काम करने का असर आपकी सेहत पर दिखाई देगा। बिजनेस से संबंधित प्रतिस्पर्धा में आपको अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया संबंधों को मजबूत करेगा। थकान के कारण पैरों में दर्द और सूजन रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके करीबी लोगों के साथ चल रही गलतफहमी आज दूर हो जाएगी। आपस में संबंध अच्छे रहेंगे। यदि संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसे मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। इस दौरान अपनी सोच को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें। युवा दूसरे मामलों में उलझकर अपनी पढ़ाई और करियर से खिलवाड़ कर सकते हैं। आज इन्वेस्टमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। परिवार के लोग आपकी समस्या को समझेंगे। चोट लगने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप पारिवारिक कामों में व्यस्त रहेंगे। घर के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखना होगा। इन्वेस्टमेंट करने से पहले ठीक तरह से सोच-समझ लें। आर्थिक रूप से यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। अगर आप कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं तो पहले अपनी सीमा पर विचार करें। साथ ही ऑफिस में कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों के साथ-साथ काम को भी मजबूत रखना आपकी प्राथमिकता होगी। बाहर के खान-पान से बचें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
संतान पक्ष से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक गतिविधि से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बढ़ते आलस्य के कारण किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की उपेक्षा न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि उनकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने की नीति सफल होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके भाग्य को मजबूत करेगा। जरा सी लापरवाही भी आपकी सेहत खराब कर सकती है।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जो लोग आपके खिलाफ थे, वे आपके साथ आएंगे। रिश्ते भी सुधरेंगे। इस समय सभी काम शांतिपूर्वक संपन्न होंगे। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसके पूरे होने की संभावना है। नहीं तो समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। बिजनेस में कुछ बड़े मौके हाथ से निकल सकते हैं। आज के समय में अपने काम करने के तरीके को बदलने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुछ समय घर के बड़ों के बीच बिताएं। बच्चों से भी इस समय आपको संतोषजनक समाचार मिल सकता है। छोटी-छोटी परेशानियों को छोड़कर आपके अधूरे काम पूरे होंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार के सदस्यों के साथ उचित सहयोग आपको चिंता मुक्त रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्किन एलर्जी की कोई समस्या बढ़ सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
संपत्ति संबंधी कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कुछ महत्वपूर्ण यात्राओं का योग भी बन रहा है। यात्रा के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। संतान की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। सावधान रहें कोई और आपके घर की शांति भंग कर सकता है। किसी भी तरह की असहमति से बचने के लिए अपने पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। इस समय महिलाओं के सामान से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। थकान के कारण शरीर में दर्द रहेगा।

Share this story