आज का राशिफल रविवार 07 अगस्त 2022 सिंह राशि पुरानी बातों के कारण तनाव कन्या राशि सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे

rashifl

Newspoint24/आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 
आज का राशिफल रविवार 07 अगस्त 2022

  
मेष राशि 
राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा या बहस से दूरी बनाकर रखें। सन्तुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं।

वृषभ राशि 
शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिये। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। जॉब में बढ़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि 
आपको लोगों की पर्याप्त सहायता मिलेगी जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाज़ी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके द्वारा बनायी गयी योजना लाभकारी सिद्ध होगी।

कर्क राशि 
कार्यक्षेत्र के सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा।

सिंह राशि 
घर में अशान्ति का माहौल रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि 
व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अनुकूल है। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

तुला राशि 
परिवार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। झूठ बोलने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें। बिजनेस पार्टनर्स को लेकर भी मन में संशय के भाव रहेंगे। लोन को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

वृश्चिक राशि 
विदेशों में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

धनु राशि 
छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। विदेशों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है।

मकर राशि 
आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ काफी आनन्ददायक रहेगी। नयी योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

कुम्भ राशि 
युवाओं के मन में नये व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें। आज अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें।

मीन राशि 
विवादित मुद्दों के दोबारा उभरने की सम्भावना बन रही है। माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। काम की अधिकता के कारण थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपके सिद्धान्तों की प्रशंसा होगी।

यह भी पढ़ें :  आज का पंचांग रविवार 07 अगस्त 2022 श्रावण शुक्ल पक्ष, दशमी गण्ड मूल, रवि योग

Share this story