आज का राशिफल शनिवार 16 अप्रैल 2022 कर्क राशि कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य मकर राशि सेहत का ध्यान रखें

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )
आज का राशिफल शनिवार 16 अप्रैल 2022
मेष राशिफल
इस राशि के लोगों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार की सुख-सुविधा का भी ध्यान रखें, किसी से पूर्व में हुई अनबन आज सुलझ सकती है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। आय की स्थिति सुधरेगी, सेहत के प्रति सतर्क रहें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशिफल
आज आपके जीवन में पूर्णतः मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वयं भी धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- पत्नी को उपहार लाकर दें।
मिथुन राशिफल
मन प्रसतन्न रहेगा। नौकरी/कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। आशातीत मित्रों का सहयोग रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परन्तु मेहनत अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति सुगम होगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2022: छप्पन भोग नहीं सिर्फ इतने में खुश हो जाते है पवन पुत्र हनुमान, उन्हें चढ़ाएं ये 8 चीजें
कर्क राशिफल
कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन मे औचित्य अनिवार्य है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक तनाव शाम तक बन रहेगा।
उपाय- घर की छत पर केसरिया झंडा लगाएं।
सिंह राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में कलह से बच्चे। पूरे दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय- नदी में लाल फूल प्रवाहित करें।
कन्या राशिफल
आज पूर्णतः मानसिक शान्ति रहेगी। आय में वृद्धि के साधन बनेंगे। नौकरी/ कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
उपाय- विवाहित महिला को लाल चुनरी भेंट करें।
यह भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2022: साल में 1 नहीं 2 बार मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
तुला राशिफल
आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। सन्तान की सेहत के लिए चिन्तित रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल
आज आपको निश्चय ही व्यापार व कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दूरस्थ यात्रा भी हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
धनु राशिफल
किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
यह भी पढ़ें : चैत्र मास की पूर्णिमा 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव , जानिए कैसे करें महाबीर हनुमान जी की पूजा, आरती, शुभ मुहूर्त
मकर राशिफल
शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। दैनिक जीवन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।
कुंभ राशिफल
आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को शारीरिक कष्ट हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।
उपाय- देवी मंदिर में तेल का दान करें।
मीन राशिफल
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। भाई एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।