आज का राशिफल 13 मई 2020 शुक्रवार वृषभ राशि शुभ कार्य घर में हो सकता है वृश्चिक राशि व्यय की अधिकता रहेगी

rashifl

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

आज का राशिफल 13 मई 2020 शुक्रवार

 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
बिजनेस और नौकरी में अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। कोई अपना व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। पैसा जितनी तेजी से आएगा उतनी तेजी से खर्च भी होगा। कोई बड़ी राशि अटक सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपकी भावनाओं का गलत फायदा कुछ लोग उठा सकते हैं। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अविवाहितओं के लिए विवाह विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। नौकरी में पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। कोई शुभ कार्य घर में हो सकता है। घर में खुशी रहेगी एवं परिवार सहयोग प्रदान करेगा। मित्रों से मिलना होगा। 
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मांगलिक उत्सवों में जाने का मौका मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं कामकाज में वृद्धि के साथ, नए अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना होगा। महिलाओं और बच्चों की सेहत को लेकर अत्यधिक सतर्क रहना होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की मदद करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं या वर्तमान पद में उन्नत्ति हो सकती है। आप काफी साहसी, उत्साही और परिश्रमी होंगे। इन दिनों में आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। सेहत पर खर्चा बढ़ सकता है। अपने रहन-सहन में आपको सुधार करने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। 
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी। कार्य स्थल पर तनावमुक्त वातावरण के साथ सहयोग प्राप्त होगा। पिता से विवाद एवं परिवार से दुःख प्राप्त होगा। यात्रा में कठिनाई आएगी। निराशा का भाव हावी रहेगा एवं दिक्कतें भी आएंगी। नए संसाधन खरीदने की योजना बनेगी।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आय अच्छी बनी रहेगी एवं कामकाज में तेजी बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। घर के बाहर खाने एवं एन्जाँय करने का मौका मिलेगा। जीवन साथी से अपेक्षित सहयोग इस समय कम ही मिलेगा। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कोई पार्टटाइम जॉब मिल सकता है। 
उपाय- पीपल की 7 परिक्रमा करें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
अपने को अतिरिक्त मेहनत के लिए तैयार रखें। आय के साधन बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त लाभ के अवसर बनेंगे। कोई नया छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता, लेकिन ये बहुत गंभीर नहीं होगा। अपनी जीवनशैली में आपको परिवर्तन लाना होगा।
उपाय- तुलसी के सामने दीपक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आय उत्तम रहेगी और सभी काम समय पर होते जाएंगे। जमीन से संबंधित फायदा होता नजर आ रहा है। व्यय की अधिकता भी रहेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। नौकरी में ज़िम्मेदारी का काम मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोध करने वाले शांत बने रहेंगे। 
उपाय- ठंडे फल जैसे तरबूज आदि का दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बेरोजगारों को काम की तलाश पूर्ण होंगी। जीवनसाथी से उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। रिश्ते में मधुरता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। साथियों से थोड़ी परेशानी रहेगी। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पुराने रोग थोड़ा परेशान कर सकते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। कार्य तय समय पर पूरे होंगे। सब ओर से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा एवं क्रेडिट भी मिलेगा। 
उपाय- श्रीगणेश को फलों का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
नए वाहनादि की खरीदी हो सकती हैं। इस समय ऋण संबंधी मामलों में उलझनें हो सकती हैं। कर्ज लेने और देने से बचें। यात्रा में कष्ट हो सकता है। कार्य में बाधा आएगी। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं या आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मैनेजमेंट आपकी योग्यता पर भरोसा जताएगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आय अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी से थोड़ा विवाद हो सकता है। कोई बात छिपाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। बॉस से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। बिजनेस के लिहाज से समय अनुकूल है। नए बिजनेस की योजना पर भी काम शुरू हो सकता है। 
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।

Share this story