आज का राशिफल शुक्रवार 10 जून 2022 मेष राशि दूसरों की बातों में न आए वृश्चिक राशि दिल की जगह दिमाग से काम लें

rashifl

Newspoint24/आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 

आज का राशिफल शुक्रवार 10 जून 2022  

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज बिजनेस की कोई नई योजना बन सकती है। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े कार्य भी पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। हालाँकि, आप अपने विवेक से स्थिति को संभाल सकते हैं। आज आप दूसरों की बातों में न आए, स्वविवेक से कभी निर्णय लें। इस समय व्यापार से जुड़े सभी मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आपको राहत मिल सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कुछ समय के लिए आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। अपने आप को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करें। मेहनत से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस समय अपने निजी हितों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण काम बीच में अधूरे रह सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। काम के दबाव और तनाव के कारण हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज दैनिक काम सामान्य रूप से होंगे। मानसिक रूप से आप स्वस्थ और खुश महसूस करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। घर के कामों में भी उत्तम समय व्यतीत होगा। लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, किसी से विवाद हो सकता है। किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहें। इस समय खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी कामों को निपटाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। सुख में वृद्धि होगी। अत्यधिक काम से थकान और तनाव रहेगा। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
समय आपके पक्ष में है। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर होंगे। मेहमानों के आने से खुशी होगी। किसी करीबी की आलोचना होने से आपका मनोबल टूट सकता है। पैसों के मामले में परेशान होना पड़ सकता है। आज किसी किरायेदार के साथ विवाद में न पड़ें। इस समय बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपमें दूसरों के साथ काम करने की अद्भुत क्षमता है। इसी से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होने की संभावना है। आपको अचानक किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपशब्दों का प्रयोग न करें और अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र का निगेटिव व्यवहार आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। बिजनेस में तेजी आ सकती है। घर और बिजनेस में उचित समन्वय बनाकर रखें। अतीत की निगेटिव बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें।

यह भी पढ़ें : निर्जला एकादशी व्रत कब करें ज्योतिषाचार्यों में तिथि मतभेद, जानिए किस दिन करें ये व्रत?

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आपके रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी होगी। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब होने से आपके काम में भी बाधा आ सकती है। दूसरों की मदद करते समय अपने बजट पर विचार करना भी जरूरी है। कई मामलों में आपके विचार दूसरों से भिन्न हो सकते हैं। इस समय ग्रह स्थिति आपके करियर को नई दिशा देगी। मेहमानों के साथ घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आप जो कुछ भी करते हैं उसमें सफल हो सकते हैं। समय अविश्वसनीय रूप से सुविधाजनक है। किसी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी काम को साहस और समर्पण के साथ करने से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कुछ गलत लोग आपको बरगलाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें। आज आपको किसी ऐसे स्रोत से धन की प्राप्ति होगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती में समय बीतेगा। इस समय खान-पान और दैनिक गतिविधियों को बेहद संतुलित रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। दिल की जगह दिमाग से काम लें। इस समय आपके लिए किसी भी प्रकार की यात्रा कठिन होगी। खर्चा भी अधिक होगा। किसी रहस्य का खुलासा करना व्यर्थ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के खराब होने से खर्च अधिक  हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार और प्रियजनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। काम और परिवार के बीच आपका संतुलन बना रहेगा। मेहमानों का आगमन थका देने वाला हो सकता है। किसी प्रियजन के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य से काम लें। दूसरों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। इस समय व्यापार में नई योजनाएँ और चुनौतियाँ आपको रोमांचित करेंगी। निजी संबंधों में प्यार और मजबूत होगा। आपको दुर्घटना, घाव आदि परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप इसे बहुत आसानी से संभाल लेंगे। पॉजिटिव विचार आपके प्रभाव को बेहतर बनाएंगे। कोर्ट से जुड़े मामलों में जीत हासिल होगी। किसी करीबी गिरती सेहत चिंता का कारण बन सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ लोग पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। बिजनेस में काम का बोझ कुछ ज्यादा हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका अधिकांश समय घर की देखभाल और परिवार के सदस्यों के साथ बीतेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। इस समय कोई जोखिम लेने की कोशिश न करें। बिना वजह यात्रा महंगी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर कुछ कठिनाई हो सकती है। व्यापार संबंधी कोई फैसला फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाकर घर की उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। इस समय स्थिति अनुकूल है। आज आप मन की शांति को अधिक महत्व देंगे। टीम वर्क में आपका प्रदर्शन सही रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोई काम पूरा न होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। महिलाओं को घर की जिम्मेदारी पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। टीम वर्क मेंटेन करते हुए किसी बिजनेस या ऑफिस में काम करें। पारिवारिक मामलों को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। 

Share this story