आज का राशिफल 29 अप्रैल 2022 शुक्रवार , वृश्चिक राशि नौकरी और बिजनेस के लिए दिन सामान्य मकर राशि आर्थिक मामलों में सावधानी बरते 

rashifl

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 
आज का राशिफल 29 अप्रैल 2022 शुक्रवार  

मेष राशिफल  
आज की गई यात्रा आपको फायदा पहुंचाएगी। स्टूडेंट्स के लिए करियर के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। बिजनेसे बढ़ाने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं, इससे आपको फायदा भी होगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
उपाय- शनि से संबंधित चीजों का दान करें। 

वृष राशिफल 
नौकरीपेशान लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का फायदा मिल सकता है। संतान के भविष्य के लिए पैसा इन्वेसस्ट कर सकते हैं। कोई मंहगी वस्तु आज आप खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको झटक लग सकता है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। 

मिथुन राशिफल  
आज आपका मन धार्मिक कामों की लगा रहेगा। संतान के कामों से भी आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। माता- पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।

कर्क राशिफल  
आज आपसे बिजनेस में कोई गलती हो सकती है। इसकी वजह से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपको गलत जानकारी देकर गुमराह कर सकता है। इसलिए अपने आंख और कान खुली रखें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- नदी में पके हुए चावल प्रवाहित करें।

सिंह राशिफल  
कार्यक्षेत्र में किसी तरह की परेशानी का अनुभव हो सकता है। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। आज आप कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। हालांकि परिवार के लोग भी इसमें आपका साथ देंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कन्या राशिफल 
परिवार के किसी सदस्य का प्रमोशन हो सकता है। आज का दिन बिजनेस करने वालो के लिए बेहतर रहेगा, ये कोई बड़ी डील आ कर सकते हैं। इस राशि के लोगों की पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अचानक कोई ऐसा व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। 

तुला राशिफल  
विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी भी विवाद में न पड़े तो अच्छा रहेगा। नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। विदेश में नौकरी या व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कहासुनी हो सकती है।
उपाय- पत्नी को हरी चूड़ियां उपहार में दें।

यह भी पढ़ें :  अक्षय तृतीया पर 3 राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

वृश्चिक राशिफल  
आज आप कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं जैसे लैपटॉप, मोबाइल आदि। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। 
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। 

धनु राशिफल  
बिनेजस में पैसों से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आज उसका निराकरण हो सकता है। इसके लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। माता-पिता आपकी सहायता करेंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें : वैशाख माह की अमावस्या को शनि अमावस्या, सूर्यग्रहण और त्रिग्रही युति का संयोग ये उपाय दिलाएंगे आपको शनि कृपा

मकर राशिफल  
यदि आपने धन का निवेश किया तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा वह आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप प्रसन्न चित्त होंगे।  आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। 
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कुंभ राशिफल   
बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उपहारों का आदान-प्रदान होगा। कोई मंहगी चीज आज गुम हो सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में उदासीनता बनी रहेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। मौसमजनित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।

मीन राशिफल  
ऑफिस में माहौल खुशनुमा रहेगा,जिसके कारण आपका मन भी लगा रहेगा। कोई खुशखबरी आज आपको मिल सकती है। शासन और सत्ता का सहयोग मिलता दिख रहा है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो पूरा बिल आपके नाम पर फट जाएगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज दान करें।

Share this story