आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 बृहस्पतिवार कन्या राशि बढ़ते खर्च पर लगाम लगानी होगी कुंभ राशि मन की बात किसी से साझा करें 

rashifl

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 
आज का राशिफल 28 अप्रैल 2022 बृहस्पतिवार  

मेष राशिफल
आज आपका भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह तय हो सकता है, इससे खुशी का माहौल बना रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने के योग आज बन रहे हैं। सेहत को लेकर जो पुरानी परेशानी चली आ रही है, उसमें आराम मिलेगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। 

वृष राशिफल  
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि आपकी सेहत आज बिगड़ सकती है। इसके लिए आपको चेकअफ आदि कराने होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। हालांकि दोस्तों की मदद से आप इस परेशानी से निकल जाएंगे।
उपाय- शनि से संबंधित चीजों का दान करें। 

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अगर कोई गंभीर स्थिति बनती है तो आपको होशियारी से पूरा मामला संभालना होगा। यात्रा पर जाना फायदा पहुंचा सकता है। सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। 
उपाय- जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज दान करें।

कर्क राशिफल
बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नया पार्टनर मिल सकता है। लेकिन ऐसा करने से पहले पूरी तरह से संतुष्टि कर लें, नहीं तो आगे जाकर पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें और खान-पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।

सिंह दैनिक राशिफल
अगर परिवार में किसी से आपका विवाद चल रहा है तो उसमें आज सुधार होने की उम्मीद है। कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है। कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। आज आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। 
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कन्या राशिफल  
आज आपकी आर्थिक स्थिति में उलटफेर हो सकता है। आपको बढ़ते खर्च पर लगाम लगानी होगी। मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल मची रहेगी और तनाव भी बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें :  अक्षय तृतीया का पर्व तीन मई को , 50 वर्षों बाद बन रहा अद्भुत संयोग ,मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए इस विधि करें पूजन   

तुला राशिफल
जीवनसाथ की साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा। अगर कोई पुराना कर्ज है तो वह आज चुकता हो जाएगा। संतान की कुछ फरमाइशें आपको पुरी करनी होगी। आय बढ़ाने के नए साधन आपको आज मिल सकते हैं। समय आपके अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। 

वृश्चिक राशिफल
आज परिवार में किसी से आपकी कहा-सुनी हो सकती है। लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने मिलेगी। राजनीति से जुड़ें लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
उपाय- पत्नी को हरी चूड़ियां उपहार में दें।

धनु राशिफल
आज आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अटका हुआ काम उनके सहयोग में पूरा हो सकता है। साझेदारी के कामों में हाथ न डालें तो अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। 
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। 

मकर राशिफल
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी की बातों पर बिना सोचे-समझें विश्वास न करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ राशिफल  
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। आज आप अपने मन की बात किसी से साझा कर सकते हैं। कोई समझदारी से घर के लोग खुश होंगे। नौकरी और बिनजेस में आज का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- नदी में पके हुए चावल प्रवाहित करें।

मीन राशिफल
आज आपको किसी काम से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे मे विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। बिनजेस में कोई डील आपको खुश कर सकती है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।

Share this story