आज का राशिफल 26 अप्रैल 2022 मंगलवार मेष राशि बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी तुला राशि खान-पान पर नियंत्रण रखें 

rashifl

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 
आज का राशिफल 26 अप्रैल 2022 मंगलवार  

मेष राशिफल
अगर आपका कोई प्रेम प्रसंग चल रहा है तो उसके बारे में किसी को न बताएं, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल
घर पर कोई पार्टी हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन आपकी लापरवाही के कारण ये मौके हाथ से निकल सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर की वजह से आपको आज मान-सम्मान मिल सकता है। नए काम की शुरूआत के लिए समय अनुकूल है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल
इस राशि के टेक्नीकल विषय के विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई आपको अपनी बातों में उलझा कर धोखा दे सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल
आज कोई पुराना दोस्त आपका दिन बना सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और बिना वजह किसी से विवाद न करें। छोटी परेशानियों के बारे में सोचकर समय न गवाएं। कोई बड़ी योजना आज आप बना सकते हैं। रोमांस के मामले में आज का दिन आपके लिए लकी है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

सिंह राशिफल
आज आप अपने निजी मामलों में दूसरों को दखल न देने दें। आत्म विश्वास की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। आज किया गया निवेश आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है। आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश करेंगे। 
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें :  अक्षय तृतीया का पर्व तीन मई को , 50 वर्षों बाद बन रहा अद्भुत संयोग ,मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए इस विधि करें पूजन

कन्या राशिफल
पड़ोसियों के बीच आपका सम्मान पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा। नौकरी के लिए दिया गया आवेदन स्वीकार हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। रोमांस के लिए आज का दिन ठीक है। प्रेम संबंधों की बात उजागर हो सकती है।
उपाय- जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें।

तुला राशिफल
आज आप जीवनसाथी के साथ दिन बीताना पसंद करेंगे, लेकिन कुछ जरूरी काम आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं। कोई खुशखबरी आपको आज मिल सकती है। स्वादिष्ट भोजन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखना भी जरूर है नहीं तो परेशानी हो सकती है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें : अप्रैल 2022 में अब तक 7 ग्रह राशि बदल चुके हैं अब 27 अप्रैल को शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करेगा , जानें आप पर क्या असर पड़ेगा     

वृश्चिक राशिफल
आज आप किसी नए संगठन से जुड़ सकते हैं। कोई गलतफहमी आपकी छबि खराब कर सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकती है। आज आपको सोच-समझकर खर्च करना होगा। लोगों से आपका संपर्क उपयोगी साबित हो सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। अचानक कोई धन लाभ हो सकता है या पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है। बच्चें आपकी उम्मीदों पर खरें उतरेंगे। किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें।

मकर राशिफल
आज आपको ऑफिस में महिलाओं से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील करते समय अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। नौकरी में आपके द्वारा किए गए कामों का क्रेडिट किसी और व्यक्ति को मिल सकता है।
उपाय- घर में हल्दी मिश्रित जल ता छिड़काव करें।

कुंभ राशिफल
आज आप अपने ऐशो-आराम पर पैसा खर्च करेंगे। नौकरी में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है या प्रमोशन हो सकता है। अधिकारियों से बात करते समय शब्दों का चयन ठीक से करें। अनैतिक यानी गैरकानूनी कामों से दूर रहें, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को नीला फूल चढ़ाएं।

मीन राशिफल
दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज किसी की मदद करके आपको बेहद सुकून मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि मौसमजनित बीमारियां हो सकती हैं। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। समय मिला-जुला रहेगा।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Share this story