आज का राशिफल 23 अप्रैल 2022 शनिवार मिथुन राशि आज दिन बेहतर रहेगा तुला राशि लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है

rashifl

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2022 शनिवार  

मेष राशिफल  
आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपने सीनियर से चला मशवरा करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि आप बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे खतरे में डाल सकते हैं। 
उपाय- छोटे बच्चों को उनकी पसंद की मिठाई खिलाएं।

वृष राशिफल  
बिजनेस कर रहे लोगों को आज आय के कई अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी परिजन द्वारा कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा और जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान रहें, कोई घटना आपके हो सकती है। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल आदि का दान करें।

मिथुन राशिफल  
आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे और दूसरों का भला सोचेंगे। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य को करने की भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास टूटेगा। 
उपाय- शिवजी को भांग चढ़ाएं।

कर्क राशिफल  
आज विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को किसी नए बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। जो लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सोच समझ कर काम करना होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशिफल  
आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय की किसी डील को फाइनल करने के लिए किसी परिजन से मदद ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाइयों से भी सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। इसलिए आज आपको अपने उन शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

कन्या राशिफल  
आज आपके परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको कुछ खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ  समय रुकना बेहतर रहेगा। आज नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है। लव बर्डस को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- छत पर पक्षियों के लिए पानी रखें। 

तुला दैनिक राशिफल  
नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज का दिन किसी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बनाएंगे और जिसमें आपका पैसों का इंतजाम भी आसानी से हो जाएगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी व्यक्ति को अपना बिजनेस पार्टनर बनाएंगे।
उपाय – हरा रुमाल जेब में रखें।

धनु राशिफल  
आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चा आएंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा और जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन उसमें भी आपको कुछ कष्ट होंगे, तभी वह लाभ आपको मिल पाएगा।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं। 

मकर दैनिक राशिफल  
आज आप अपने कामों को समय पर पूरा न करने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। आज आपके मन में चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अपने भाई से भी मदद मांग सकते हैं। ऑफिस में किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- एक तरफ से सिकी रोटी गाय को खिलाएं।

कुंभ राशिफल  
आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई गलत सलाह दे सकते हैं। यदि आज आप अपने धन का निवेश किसी प्रॉपर्टी आदि में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आज कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु सतर्क रहेंगे।
उपाय- मंदिर में साफ-सफाई करें।

मीन राशिफल  
आज आपकी किसी बात का आप के परिवार के किसी सदस्य को बुरा लग सकता है। आज आप अपनी वाणी पर लगाम लगाकर रखें तो बेहतर रहेगा। आप दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपने आप को भी दुखी कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। विद्यार्थी को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिनके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- पीपल पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।

Share this story